स्वास्थ्य

मोतियों की तरह चमकने लग जाएंगे दांत, बस आजमाकर देंखे ये गजब के घरेलू नुस्खे

सफेद दांत पाने के लिए लोग महंगे टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं। हालांकि महंगे टूथपेस्ट लगाने के बाद भी दांतों का पीलापन पूरी तरह से दूर नहीं हो पाता है। अगर आपके दांत भी बेहद ही पीले हैं तो आप टूथपेस्ट की जगह नीचे बताई गई चीजों का प्रयोग करके देखें। इन चीजों की मदद से आपके दांत मोतियों की तरह चमकने लग जाएंगे।

इन घरेलू उपायों की मदद से चमकाएं दांतों को

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी का फल खाने में थोड़ा सा खट्टा और मीठा होता है। इस फल के अंदर एंजाइम मैलिक एसिड और विटामिन सी प्रचुन मात्रा में पाया जाता है और ये दोनों तत्व दांतों के पीले पन को दूर करने का काम करते हैं। इसलिए दांतों के पीले होने पर आप रोज स्ट्रॉबेरी को दांतों पर रगड़ें। स्ट्रॉबेरी दांतों पर लगाने से पीलापन काफी हक तक खत्म हो जाएगा। आप एक स्ट्रॉबेरी  को अच्छे से काट कर पीस लेँ। फिर इस पेस्ट को ब्रश में लगाकर दांतों पर रगड़ें लें। कुछ देर तक इसे दांतों पर ही लगा रहने दें। बाद में पानी की मदद से दांतों को साफ कर दें। एक हफ्ते तक स्ट्रॉबेरी  को दांतों पर लगाने से दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा।

बेकिंग सोडा और नींबू

एक नींबू को काटकर उसका रस निकाल लें। इस रस में बेकिंग सोडा मिला दें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें और रूई की मदद से इस मिश्रम को दांतो पर लगा लें। ये मिश्रण दांतों पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलकर दांतों पर लगाने से पीलापन दूर हो जाएगा। आप इस उपाय को हफ्ते में दो बार करें। लगातार ये उपाय करने से दांत एकदम से मोतियों की तरह चमकने लग जाएंगे।

फ्लोसिंग

फ्लोसिंग दांतों को साफ करने वाला धागा होता है। जिसे ब्रश करने के बाद इस्तेमाल किया जाता है फ्लोसिंग की मदद से दांतों पर जमा खाना आसानी से साफ हो जाता है और ऐसा होने पर दांत पीले नहीं पड़ते हैं। इसलिए ब्रश करने के बाद फ्लोसिंग का प्रयोग करें। हालांकि आप रोज फ्लोसिंग का प्रयोग ना करें और हफ्ते तीन बार ही इससे दांत साफ करें।

सेब का रस

सेब के रस को अजवाइन के पाउडर और गाजर के रस के साथ मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने दातों पर अच्छे से लगा लें। जब ये सूख जाए तो पानी से कुल्ला कर लें। ये मिश्रण दांतों पर लगाने से पीलापन खत्म हो जाएगा और साथ में ही दांतों से बैक्टीरिया भी हट जाएंगे। दरअसल सेब में एसिड मौजूद होता है जो कि दांतों का पीलापन कम करने में कारगर होता है।

ऑयल पुलिंग

एक चम्मच ऑर्गेनिक तेल को अपने मुंह में डालकर मुंह को 10 मिनट के लिए बंद रखें। इस तेल को पूरे मुंह में अच्छे से घूमाएं। 10 मिनट बाद इसे मुंह से बाहर निकाल दें और पानी की मदद से कुल्ला कर लें। कुल्ला करने के बाद एक गिलास पानी पी लें। हफ्ते में दो बार ऑयल पुलिंग करने से दांतों का पीलापन दूर हो जाएंगा और मुंह में मौजूद बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाएंगे।

Back to top button