समाचार

अमिताभ की समधन ऋतु नंदा का नि’धन, शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड और परिवार

बॉलीवुड के बहुत से ऐसे सितारे हैं जिनके पारिवारिक संबंध बहुत लोग जानते हैं। जैसे इंडस्ट्री में कपूर और बच्चन खानदान के बारे में सभी जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बच्चन और कपूर खानदान का एक दूर का रिश्ता भी है। राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की सास हैं। पिछले कुछ समय से ऋतु कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और अब उनका निधन हो गया है। अमिताभ की समधन और राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन, इस बीच पूरा बच्चन परिवार नंदा खानदान के इस दुख की घड़ी में उनके पास पहुंचा।

अमिताभ की समधन और राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन

बॉलीवुड एक्टर ऋषि और रणधीर कपूर की बहन और दिवंगत शोमैन राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन मंगलवार रात को दिल्ली में हो गया है। 71 साल की ऋतु की शादी बिजनेसमैन रंजन नंदा से हुई थी। इन्हें दो बच्चे निखिल और नताशा नंदा हैं जिनमें से निखिल की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई थी। रणधीर कपूर ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘आज सुबह ऋतु नंदा नहीं रहीं। वे कैंसर से पीड़ित थीं और हम आज दिल्ली में ही हैं। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’ ऋतु सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की समधन थीं और कई सालों से लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एक्टिव थीं। निखिल और श्वेता के दो बच्चे नव्या और अगस्त्य नंदा हैं और ये सभी दिल्ली में ही रहते हैं।

हालांकि नव्या कुछ साल पहले लंदन पढ़ने के चली गई थीं और अब उनके बेटे भी लंदन जाने वाले हैं। लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस मे ऋतु को कई अवॉर्ड्स और सम्मान भी मिले हैं। इनमें से उनका नाम गिनजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्होंने एक ही दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेची थी और इसके लिए उन्हें गिनीज बुक ने सम्मान दिया है। साल 2013 में उनके कैंसर से पीड़ित होने की खबर आई थी और उनका इलाज कई सालों से अमेरिका में चल रहा था।

इस मौके पर अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन और पूरा परिवार वहां पहुंचा है। इसके अलावा पूरा कपूर खानदान भी दिल्ली आ गया है, मीडिया को इस खबर से दूर रखा गया है। मगर इस बात की पुष्टि करते समय रणधीर कपूर ने बता दिया था कि इसकी जानकारी मीडिया को दे दी गई है। मगर हम सभी दुखी हैं और हमें अभी सबके समर्थन की जरूरत है। ऋतु नंदा की तबियत काफी खराब थी लेकिन हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी वो हमारा साथ छोड़ जाएंगी।

Back to top button