अध्यात्म

गुरुवार के दिन करें ये छोटे उपाय, सदा भाग्यशाली बनीं रहेगी जिंदगी और बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

बृहस्पतिवार यानी गुरुवार का दिन बेहद ही शुभ दिन माना जाता है। ये दिन लक्ष्मी-नारायण से जुड़ा होता है और इस दिन इनकी पूजा करने से हर कामना पूर्ण हो जाती है। हिंदू धर्म में हर दिन से कोई ना कोई महत्व जुड़ा होता है और शास्त्रो के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से घर में खुशियां आती हैं और धन-समृद्धि बनीं रहती है। इसलिए आप इस दिन लक्ष्मी-नारायण (विष्णु जी) की पूजा जरूर किया करें। इनकी पूजा करने के अलावा इस दिन नीचे बताए गए उपाय करना भी लाभकारी सिद्ध होता है।

गुरुवार के दिन करें ये काम बन जाएंगे सारे बिगड़े काम –

ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान

ब्रह्म मुहूर्त सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है। इस मुहूर्त के दौरान देवी-देवताओं की प्रभाव धरती पर अधिक माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना शुभ फल देता है। स्नान करते समय पानी में गंगा जल जरूर मिलाएं और नहाते समय ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप भी करें। ब्रह्म मुहूर्त सुबह के 4 बजे से शुरू होता है और सूर्योदय होने तक रहता है। स्नान करने के अलावा मुहूर्त के दौरान पूजा करने से पूजा सफल मानी जाती है और पूजा करने का फल मिल जाता है।

पहने पीले रंग के वस्त्र

गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। दरअसल गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है क्योंकि ये रंग विष्णु जी का प्रिय रंग है। इस रंग के वस्त्र धारण करने के बाद आप हल्दी का तिलक भी अपने माथे पर जरूर लगाएं।

करें विष्णु और लक्ष्मी की पूजा

गुरुवार के दिन विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा करते समय विष्णु और लक्ष्मी को पीले रंग के फूल और तुलसी का पत्ता जरूर चढ़ाए। पूजा की शुरूआत करते समय घी का दीया जलाएं और विष्णु जी से जुड़ा पाठ पढ़ें। पाठ पूरा होने के बाद विष्णु जी की आरती करें।

करें पीली रंग की चीजों का दान

इन दिन आप गरीब लोगों को पीले रंग की वस्तुओं का दान भी जरूर करें। पीले रंग की चीजों, जैसे केले, दाल, कपड़े और इत्यादि का दान करने से सारे पाप खत्म हो जाते हैं। दान करने के अलावा इस दिन आप केवल पील रंग का भोजन ही करें।

करें तुलसी की पूजा

तुलसी  विष्णु जी को बेहद ही प्रिय है। इसलिए आप शाम के समय तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करें और पौधे के पास दीपक भी जरूर जलाएं। इस दिन भूलकर भी तुलसी का पत्ता ना तोड़ें।

पीपल पर चढा़ए जल

पीपल के पेड़ की पूजा करने से हर कामना पूरी हो जाती है। गुरुवार की सुबह इस पेड़ पर जल अर्पित करें। उसके बाद इस पेड़ की परिक्रमा करें और पेड़ पर धाग भी बांधें। धागा बाधते समय अपनी मन्नत अपने दिल में बोल दें। ऐसा करने से आपकी कामना पूरी हो जाएगी।

ऊपर बताया गया हर उपाय कारगर है और इन उपायों को आप जरूर करें।

Back to top button