दिलचस्प

लोकप्रिय अंग्रेजी गाने चीप थ्रील का संस्कृत वर्जन सुनकर भर जायेंगे आप रोमांच से…देखें वीडियो!

हमेशा से ही भारत में हिंदी गानों के साथ-साथ क्षेत्रीय गाने भी खूब लोकप्रिय रहे हैं। इसके अलावा अन्य देशों के गाने भी खूब सुने जाते हैं। लेकिन हिंदी के अलवा इन सबसे ज्यादा अंग्रेजी गाने यहाँ खूब पसंद किये जाते हैं। भारत में हर प्रान्त में अलग बोली और भाषा है। शायद यही वजह है कि यहाँ बहुत भाषा में गाने भी बनते हैं। यहाँ हॉलीवुड की फिल्मों का भी खूब क्रेज देखा गया है।

हॉलीवुड फ़िल्में डव होती हैं कई भारतीय भाषाओँ में:

यहाँ हर देश की फिल्म को हिंदी में डव करके देखा जाता है। आपको बता दें मशहूर बैनर तले बनने वाली हॉलीवुड फ़िल्में केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि कई भारतीय भाषाओँ में बनती हैं। लेकिन अंग्रेजी गानों का क्रेज यहाँ हमेशा ही सबसे ज्यादा देखा गया है। केवल यही नहीं अंग्रेजी गाने के साथ यहाँ प्रयोग भी होते रहे हैं। समय-समय पर किसी ना किसी गाने का हिंदी वर्जन, तेलुगु वर्जन और बांग्ला वर्जन बनते ही रहे हैं।

अपने वीडियो की वजह से काफी लोकप्रिय हुआ गाना:

दरअसल अभी कुछ दिनों पहले एक अंग्रेजी गाना आया था “चीप थ्रील” जो काफी लोकप्रिय हुआ था। इसे शॉन पॉल और सिया ने गया था। यह गाना अपने वीडियो की वजह से काफी लोकप्रिय हुआ था। आपको बता दें सिया के सारे गानों के वीडियो अलग ही तरह के होते हैं। आज हम आपको इस गाने का संस्कृत वर्जन सुनाने जा रहे हैं। यक़ीनन गाना सुनकर आप रोमांचित हो उठेंगे। यह गाना इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गाना सुनकर हैरान हो जायेंगे आप:

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ है कि इसके कई भारतीय और क्लासिकल वर्जन बन चुके हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय संस्कृत वर्जन ही हुआ है। इस गाने को संस्कृत में लिखा है शास्त्री विपिन शुक्ला ने और आवाज दिया है श्रेयांशुला ने। यह गाना आपको बहुत पसंद आएगा।

वीडियो देखें-

ओरिजनल वीडियो:

Back to top button