Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा से मालामाल होने जा रही है ये 7 राशियां

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 13 जनवरी से 19 जनवरी तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी और पैसे से जुड़ी सभी परेशानियों का अंत होगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने से कई दुविधाएं दूर हो जाएंगी। जिस काम को आपने शुरू किया हैं उसे पूरा अवश्य करें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है। आपकी ऊर्जा आपको सभी सौदों व कार्यों में अच्छे परिणाम दिलाएगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन सप्ताह है।

प्यार के विषय में : प्रेम का इजहार में सकारात्मक जवाब मिलने की पूरी उम्मीद है।

करियर के विषय में : व्यापार और करियर की दृष्टि से सप्ताह उच्चतम है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य और आहार में बदलाव ला सकते हैं। मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह अपनों की मदद से इच्छित परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। साहस, पराक्रम और सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे और समझदारी से निर्णय लें। महत्वपूर्ण काम करने में सावधानी रखें। सप्ताह के मध्य में वाणी में कठोरता आ सकती है जिसके कारण आपको किसी प्रकार का घाटा हो सकता है। छोटा भाई या बहन आपसे आपका समय मांग सकते है।

प्यार के विषय में : प्रेमी जातक अपने संगी के साथ इस सप्ताह अच्छा वक्त बिता पाएंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी।

हेल्थ के विषय में : जिन लोगों को डायबिटीज़ है वे अनुशासित आहार लें, उनको मीठें के सेवन से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक तौर पर समस्या का सामना कर सकते हैं। भूमि से जुड़ा मुद्दा लड़ाई में बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में मिलने वाली इस सराहना से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और घर पर ध्यान दें। आप मित्रों में चर्चा का केंद्र बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको हर काम को बहुत सावधानी से करना होगा नहीं तो आपको किसी प्रकार की हानि हो सकती है।

प्यार के विषय में : आपका लव पार्टनर आपसे नाखुश रहेगा और आपस में बहस भी हो सकती हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखना चाहिए, मित्रों के साथ समय बर्बाद करने से बचें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अच्छी दिनचर्या का पालन करके आप स्थितियों को अपने काबू में ला सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा। इस सप्ताह पैसा कमाने के लिये आप अलग-अलग तरीके अपना सकते हैं। आपकी ये कोशिशें कामयाब भी होंगी। लड़ाई झगड़े से दूर रहे। खासतौर पर पारिवारिक क्लेश आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। जो भी बोले सोच समझ के बोले क्योंकि शायद किसी को आपकी बातो का बुरा लग सकता है।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ आप किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : कारोबारियों के लिए यह सप्ताह शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। लंबी बीमारी से राहत मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की सलाह है। आप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी दूर कर पायेंगे। मामले को सुलझाने के लिए अपने माता-पिता की मदद लें। छात्र अपनी पढ़ाई में बहुत अच्छा स्कोर करेंगे। आपको किसी अनचाही बात पर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। इस सप्ताह आपका आपके खर्चो पर कंट्रोल नहीं होगा। किसको को कुछ बोलने से पहले सोच समझकर बोले।

प्यार के विषय में : यदि आपके साथी को आपसे किसी प्रकार की शिकायत है तो उनकी शिकायत को दूर करने का प्रयास करें।

करियर के विषय में : बिज़नेस में पार्टनरशिप करने वाले अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव ना करें।

हेल्थ के विषय में : मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तेल से मालिश करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप अपना अधूरा काम पूरा करना चाहेंगे लेकिन अंत में वह पूरा नहीं हो सकेगा। हमेशा अपने काम के बारे में सोचना आपके मानसिक विकास को रोक सकता है। किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। जिन चीजों से आप सुरक्षित महसूस करते हैं वे आप से दूर हो जायेंगी लेकिन चिंता न करें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

करियर के विषय में : रोजगार मिलने संबंधी खुशखबरी मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह छात्र वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होगा। हमेशा कुछ अलग करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। बार-बार किया गया प्रयास आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। किए गए कामों से धन लाभ और फायदा हो सकता है। दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक़्त है।

प्यार के विषय में : प्रेम के लिहाज़ से इस सप्ताह विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से अपने लीवर की केयर करें। पाचन तंत्र मजबूत रहे, इस बात का विशेष ख्याल रखना होगा

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके बिगड़े हुए कार्य अचानक से बन जाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि लगातार बढ़ेगी। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आपके सामने आयी हैं। आपके सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। ध्यान रहे आपको छोटी सी बात का बतंगड़ नहीं बनाना है। दोस्त आपके निजी जीवन में जरूरत से ज़्यादा दखलअंदाज़ी करेंगे।

प्यार के विषय में : प्यार के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

करियर के विषय में : शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : हाथ एवं कान या अन्य दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापारिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको भारी धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। पिता या बड़ा भाई आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकते है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और बीते समय में जो परीक्षाएं दी गई हैं उनमें भी सफलता प्राप्त करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रिय आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और आप भी उनकी भावनाओं की कद्र करें।

करियर के विषय में : नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह सप्ताह उचित है।

हेल्थ के विषय में : संतान को स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी हो सकती है जिसके चलते आपको कुछ तनाव रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। अपनी बनाई गयी योजनाओं और नीतियों पर अड़े रहें और कोई भी नया निर्णय न लें। जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा और आप भी घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। अनावश्यक विवादों में शामिल होने से बचें। कार्यप्रणाली से जुड़े रहें और आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी को आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे पहले ही अपनी गलती मानकर उन्हें मना लें।

करियर के विषय में : जो बेरोजगार हैं, उनके लिए नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : आरोग्य एकदम अच्छा रहेगा। पुरानी बिमारी में राहत मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सुख-सुविधाओं पर धन खर्च के योग हैं। दान धर्म या खुद के लाभ के बारे में सोचे बिना कोई काम करना आपको संतुष्टि और शांति प्रदान करेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आपके पास अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपका प्रेम संबंध पहले से और भी गहरा होगा।

करियर के विषय में : वित्तीय मामलों औसत रहेंगे। आप संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते है।

हेल्थ के विषय में : कार्यभार की अधिकता से शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास में कमी आ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें। अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके प्रयास आपको निराश नहीं करेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेम संबंध में सकारात्मक फल की आशा कर सकते हैं।

करियर के विषय में : अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से कर सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : अपने हृदय के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से एक्सरसाइज कर सकते हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 13 जनवरी से 19 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 13 जनवरी से 19 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 13 जनवरी से 19 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें क्यों मकर संक्रांति के दिन किया जाता है तिल और गुड़ का सेवन

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto