राशिफल

Rashifal: आज इन चार राशियों पर मेहरबान हो रहे हैं भोलेनाथ, हर काम में मिलेगी सफलता

हम आपको सोमवार 13 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 January 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके पारिवारिक जीवन मे काफी खुशियां और शांति होगी। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे जो भविष्य में लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगा। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी मन बहुत प्रसन्न रहेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्राब्लम हो सकती है। परिवार में प्रेम व सद्भाव बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मित्रों का सहयोग कम मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। जो सिंगल लोग हैं वे आज किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। उद्यमी या व्यवसायी कुछ योजनाएं बना सकते हैं। आप में से कुछ साझेदारी से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे। नए लोगों से मुलाकात सार्थक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके कार्य के स्थान पर आपको बड़े कर्मचारियों से सहयोग मिल सकता है। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी भी बात की जल्दबाजी ना करें वरना रिश्ते में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विरोधी परास्त होंगें, यात्रा लाभकारी रहेगी। दिन मंगलमय रहेगा। मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सरकारी कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यय बहुत अधिक हो सकता है। अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाग्य पक्ष कमजोर है,अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। कठिन परिश्रम करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। आज सुख के साधन भी बढ़ेंगे। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। बच्चों की बेहतरी के लिए धन खर्च होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार में खुशहाली रहेगी। कुछ बड़े और अच्छे कदम उठाने से आने वाले दिनों में आपका भविष्य अच्छा हो सकता है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है अथवा शैक्षणिक संस्थान में आपको कोई पसंद आ सकता है। अपच के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। सोच-समझकर कोई भी कार्य-व्यवहार करें। आराम कीजिए, नए काम में हाथ ना डालें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में किसी संपति को लेकर विवाद हो सकता है जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपका अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा। यात्रा हो सकती है जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना रहेगा लाभकारी रहेगा। भूमि व वाहन परेशानी का कारण बन सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। परिवार के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। नौकरी में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घुमने जा सकते हैं। आपको व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। बेहतर योजना के साथ काम करने पर लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कोई अप्रत्याशित हानी उठानी पड़ सकती है। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। यात्रा व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। जुबान पर नियंत्रण नहीं रख पाने की वजह से प्रेम संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। उतावलेपन में कोई भी काम ना करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार में किसी सदस्य से चल रही आज खत्म हो जायेगी। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूंढ पाएंगे। किसी नए काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा। पूंजी निवेश का कार्य संभलकर करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में अधिक मन लगेगा। पत्नी का प्रेम व सहयोग मिलेगा। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है। आपको अपने जीवन में अपार सफलता है मिलने के योग नजर आ रहे हैं। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवन साथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न का दान करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आपको कोई दूर से शुभ समाचार मिल सकते है। प्रेमी के मन का ख्याल रखें। प्रियजनों के साथ अपना समय बिताना भी कोई बुरा विचार नहीं है। समझदारी से आगे बढ़ें और हो सके तो लोगों की सलाह ले लें। जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है।

आपने Rashifal 13 January 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 January 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 January 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भूकंप आने से पहले मिलते हैं ये 6 संकेत, इन्हें भूलकर भी ना करें अनदेखा

Back to top button