राजनीति

बीजेपी ने खोली अनुराग कश्यप की पोल, सामने आयी उन के CAA को विरोध करने की वजह

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप हाल में सोशल मीडिया पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। वे लगातार सरकार पर हमला करते हुए नजर आते हैं। ट्विटर पर लगातार वे एक्टिव रहते हैं और हमला करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कई ट्वीट्स में शब्दों की मर्यादा लांघकर ट्वीट किए हैं। और कहा  जा सकता है कि कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल भी किया है। इन हमलों के बाद लगता है कि अब भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने अनुराग कश्यप के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है। अब भारतीय जनता पार्टी दूसरे तरीके से अनुराग कश्यप के खिलाफ हमला बोल रही है।  उन्होंने निर्देशक अनुराग के कुछ लेटर सोशल मीडिया पर लीक कर दिए हैं। जिसके चलते अनुराग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है। कई दिनों से अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर भाजपा शासित केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। वे सीधे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ लिख रहे हैं। इस बार भाजपा ने उन्हें करारा जवाब दिया है। और कुछ चिट्ठियों को सोशल मीडिया पर शेयर कर अनुराग की पोल खोल दी है। तो आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने अनुराग के कुछ चिट्ठियों के साथ ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘पिटी हुई फिल्मों के लिए सरकारी भीख ना मिली तो अनुराग कश्यप कुंठित होकर गाली गलौज पर उतर आए हैं। कुछ सरकारें इनकी फ्लॉप फिल्मों पर भी करोड़ों देती थीं, यश भारती के शहद के पेंशन भी चटाती थीं। योगी जी ने मुफ्त की पेंशन बंद कर पैसा गरीबों, विधवाओं, किसानों में बांट दिया। यही चिढ़ है इनकी।

शलभ मणि त्रिपाठी ने लगातार अनुराग कश्यप के खिलाफ हमला किया है। उन्होंने एक और ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘मोदी जी, शाह जी, और योगी जी से नफरत की वजह तो समझिए। पिटी फिल्मों पर भी जनता की गाढ़ी कमाई उड़ाते हुए बांटने वाली सरकारी भीख और पेंशन की बख्शीश भारतीय जनता पार्टी के आते ही बंद हो गई, फिर क्या मुफ्तखोरों में नफरत तो भड़कनी ही है।’ ऐसे एक के बाद एक ट्वीट के साथ शलभ मणि त्रिपाठी ने अनुराग पर जवाबी हमला किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में अनुराग की कुछ चिट्ठीयों को भी संलग्न किया है।

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की 2016 में एक फिल्म आई थी, मसान। इस फिल्म के लिए तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार ने 2 करोड़ रूपए का अनुदान दिया था। इसी तर्ज पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म मुक्केबाज और सांड की आंख के लिए भी सरकार से अनुदान मांगा था। लेकिन आपको बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। और कई औपचारिकताओं के पूरी ना होने की वजह से इन दोनों ही फिल्मों को योगी सरकार ने अनुदान देने से मना कर दिया था।  बता दें कि पिछले दिनों CAA और NRC के खिलाफ भी अनुराग कश्यप लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। और हाल ही में मुंबई में हुए सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए एक आंदोलन में उन्होंने अपनी उपस्थिति भी दी थी।

Back to top button