विशेष

शख्स ने किया बड़ा दावा, कहा- ‘ऐश्वर्या राय मेरी मां हैं…’

इन दिनों कुछ अजीबो-गरीब दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक महिला ने ये दावा कर सुर्खियां बटोरी थी कि वो अनुराधा पौडवाल की बेटी हैं। बता दें कि दावा करने वाली 45 वर्षीय महिला ने कहा था कि वो अनुराधा पौडवाल की बेटी है। महिला ने कहा था कि अनुराधा पौडवाल ने जन्म देने के बाद उन्हें किसी और को सौंप दिया था। हाल ही में एक और शख्स सामने आया है, जिसने खुद को ऐश्वर्या का बेटा बताया है। ये दूसरी बार है जब इस शख्स ने खुद को ऐश्वर्या का बेटा बताया है। करीब एक साल पहले भी इस शख्स ने खुद को मीडिया के सामने आकर ये दावा किया था।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स का नाम संगीत कुमार है। जिसने दावा किया है कि वो ऐश्वर्या का बेटा है। संगीत कुमार ने बताया कि ऐश्वर्या ने उन्हें लंदन में जन्म दिया। लंदन में आईवीएफ के जरिए लंदन में उन्हें जन्म दिया था। बता दें कि संगीत कुमार मंगलौर का रहवासी है। संगीत कुमार ने बताया कि उसका जन्म 1988 में हुआ था। लेकिन एक बात सोचने वाली है कि उस वक्त ऐश्वर्या की उम्र 15 साल थी। अब संगीत कुमार का दावा कितना सही है ये तो देखना दिलचस्प होगा।

इस शख्स ने कई और बड़े दावे किए हैं। वो यहीं नहीं रूका उसने कहा कि जब उसके पिता विशाखापट्टनम लेकर आए थे। तो ऐश्वर्या के माता पिता कृष्णाराज राय और वृंदा राय ने उनकी देखरेख की थी। इस शख्स ने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उसने कहा है कि उसके रिश्तेदारों ने मिलकर बर्थ सर्टिफिकेट के सभी रिकॉर्ड्स मिटा दिए हैं। अब शख्स की चाहत कुछ और ही है। तो आइये जानते हैं कि वो क्या चाहता है।

शख्स चाहता है कि अब वो बच्चन परिवार के साथ रहे। वो चाहता है कि वो मुंबई शिफ्ट हो जाए और ऐश्वर्या के साथ रहे। इस शख्स के बारे में जब सोशल मीडिया यूजर्स को पता चला तो उन्होंने इसका खूब मजाक बनाया है। कई तरह के मीम भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि एक साल पहले भी ये मामला सामने आया था। और संगीत कुमार खुद मीडिया के सामने आया था उसने अपनी बात रखी थी। तब ये मामला पुलिस तक पहुँची थी। तब पुलिस ने संगीत कुमार को मानसिक रूप से बीमार घोषित कर दिया था।

ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या अब बॉलीवुड में उतनी एक्टिव नहीं दिखतीं। लेकिन फिर भी उनकी फिल्में समय समय पर आती रहती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या की एक फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम ponniyin selvan है। इस फिल्म को मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। बता दें कि मणिरत्नम को ऐश्वर्या अपना गुरू मानती हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि मणिरत्नम की फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हूँ। उनके साथ दोबारा काम करना उत्साह भरा है। उनके साथ काम करना हमेशा एक अच्छा अनुभव होता है। ऐश्वर्या कहती हैं कि मणिरत्नम मेरे गुरू हैं और वो देश के बेहतरीन फिल्म निर्देशकों में से एक हैं।

Back to top button