समाचार

CAA कानून पर बोले पीएम मोदी, कहा- युवा समझ गए, मगर नेता नहीं समझना चाहते ये काननू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता दौरे के दूसरे दिन लोगों को संबोधित करते हुए CAA कानून पर खुलकर बात की और लोगों को बताया कि ये कानून लोगों को नागरिकता देने का है ना कि लोगों से उनकी नागरिकता छीनने का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हावड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय में स्थित बेलूर मठ में प्रार्थना समारोह में शामिल हुए थे और इस दौरान मोदी ने लोगों को CAA काननू के बारे में बताया। मोदी ने बेलूर मठ में कहा कि देश भर में CAA को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। इस कानून को लेकर युवा लोगों को भड़काया जा रहा है और कुछ युवा भ्रम के शिकार हो गए हैं। मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती से एक बार फिर से मैं लोगों को ये आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये कानून नागरिकता देने के लिए बना है। ना की नागरिकता छीनने के लिए नहीं। CAA पर फैलाई जाने वाली गलतफहमियों को दूर किया जाना चाहिए। युवा इस कानून को समझ गए है लेकिन नेता समझना नहीं चाहते हैं।

मात्र एक संशोधन किया गया

CAA कानून पर बात करते हुए मोदी ने कहा कि ये कानून रातों-रात नहीं बना है। ये कानून पहले से था और इस कानून में केवल एक संशोधन किया गया है। इस संशोधन के जरिए नागरिकता लेने की सहूलियत बढ़ाई गई है। गांधी जी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हो रहे लोगों को इस देश की नागरिकता दी जाए ये गांधी जी का सपना था।

बेलूर मठ में बिताई रात

गौरतलब है कि आज स्वामी विवेकानंद की सालगिरह और इस दौरान पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में मोदी जी ने लोगों को संबोधित किया। इतना ही नहीं मोदी जी ने इस मठ में एक रात भी बिताई। स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा कि मेरा अतीत बेलूर मठ से जुड़ा है और यहां से ही मैंने सीखा है कि जनसेवा ही प्रभु सेवा है। बेलूर मठ में आना मेरे लिए तीर्थयात्रा करने जैसा है। मैं जब पिछली बार  यहां आया था तो गुरुजी, स्वामी आत्मआस्थानंद जी के आशीर्वाद लेकर गया था। आज स्वामी आत्मआस्थानंद जी शारीरिक रूप से हमारे बीच में नहीं हैं। लेकिन उनका काम, उनका दिखाया मार्ग, रामकृष्ण मिशन के रूप में सदा हमारे साथा है।

गौरतलब है कि मोदी दो दिन की कोलकता दौरे पर गए है और इस दौरान उन्होंने कोलकत्ता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। शनिवार रात को पश्चिम बंगाल के राजभवन में रुकने की जगह पीएम नरेंद्र मठ में ठहरे थे और उन्होंने पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं सालगिरह के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

वहीं मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है। भारत के युवा जिस मुहिम में जुड़ते हैं वो जरूर सफल होती है। कुछ साल पहले युवा करप्शन के खिलाफ सड़कों पर खड़े थे। मगर उस समय परिवर्तन संभव नहीं है। मगर अब बदलाव साफ दिख रहा है।

Back to top button