अध्यात्म

13 नहीं 14 जनवरी को है लोहड़ी, जानिए लोहड़ी और मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

जनवरी का महीना शुरू होते ही त्योहारों का मौसम भी शुरू हो जाता है और इस महीने में कई सारे त्योहार आते हैं। लोहड़ी उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से है और ये त्याहोर हर साल 13 जनवरी के दिन मनाया जाता है। लेकिन इस बार ये पर्व 13 जनवरी के दिन नहीं बल्कि 14 जनवरी को आ रहा है। जबकि मकर संक्रांति का पर्व 14 की जगह 15 तारीख को मनाया जाएगा।

लोहड़ी का शुभ मुहूर्त

14 जनवरी को शाम के 6 बजे से लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा, जो कि 11:30 बजे तक रहेगा। इसलिए आप 6 बजे के बाद से लोहड़ी पूजा कर सकते हैं।  लोहड़ी पूजन करने से घर में सुख समृद्धि बनीं रहती है और कभी भी जीवन में अन्न की कमी नहीं आती है।

इस तरह से करें लोहड़ी की पूजा

लोहड़ी के दौरान लकड़ियों को जलाकर अग्नि प्रज्वलित की जाती है और इस अग्नि के फेरे लिए जाते हैं। इस अग्नि को बेहद ही पवित्र माना जाता है। लोहड़ी पूजन के तहत सबसे पहले भगवान शिव की पूजा की जाती है। भगवान शिव को रेवड़ी, मूंगफली, खील और मक्की के दाने अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद एक तेल का दीपक जलाया जाता है। ये करने के बाद रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति अग्नि को दी जाती है। इसके बाद अग्नि की सात परिक्रमा ली जाती है। परिक्रमा लेते हुए लोहड़ी से जुड़े गीत भी गए जाते हैं।

इतना ही नहीं जिन लोगों की नई शादी हुई होती है और जिनके घर बच्चा हुआ होता है। उन्हें इस दिन विशेष तौर पर बधाई दी जाती है। शाम के समय वधू या बच्चे को उनकी पहली लोहड़ी की बधाई दी जाती है और गाने गाए जाते हैं।

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 15 जनवरी के दिन मनाई जानी है। मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा जो कि शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है। इस दिन दान करने का भी बेहद ही महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए आप इस दिन दान जरूर करें।

इस तरह से करें दान

काली दाल, चीनी, आटा, चावल और इत्यादि चीजों का दान करने से पहले इन्हें अपने पूजा घर में भगवान के सामने रख दें। इसके बाद इन वस्तुओं के ऊपर थोड़ा सा जल छिड़क भगवान से सुखी जीवन की कामना करें। फिर किसी गरीब व्यक्ति या मंदिर में इन चीजों को रख आएं। इसके अलावा मंदिर में एक दीपक भी जला दें।

जरूर खाएं खिचड़ी

मंकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान करने के बाद आप खिचड़ी जरूर खाएं। इस दिन खिचड़ी खाने का विशेष महत्व माना गया है। खिचड़ी के अलावा इस दिन तिल और गुड़ भी खाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा मंकर संक्रांति के दिन लोगों द्वारा पतंग भी उड़ाई जाती है और पतंग उड़ाना जीवन में खुश का प्रतीक दर्शाता है।

Back to top button