विशेष

इस अंदाज में सारा ने लांच किया अपना शो, वीडियो देख खुश हो जाएंगे आप

बॉलीवुड के नवाब खानदान से रिश्ता रखने वाली एक्ट्रेस और बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आजकल सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव हैं। ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि वो आजकल सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं। वे लगातार अपने वीडियोज और फोटोज शेयर कर रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से  सारा छुट्टियों पर हैं। वे अपने वेकेशन की लगातार वीडियोज अपलोड कर रही हैं। वैसे तो सारा अब वेकेशन से अपने घर लौट चुके हैं। लेकिन इस समय उनके द्वारा एक शो को होस्ट करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनका ये अंदाज आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

सारा अली खान की जो नई वीडियो आई है। वो किसी वेकेशन पर हैं। और वहां से एकरिंग कर रही हैं। इस वीडियो में वो बतौर एंकर अपने फैंस के सामने प्रकट हुई हैं। एकरिंग करते हुए वो शुद्ध हिंदी का प्रयोग कर रही हैं। और इस वीडियो के जरिए लोगों को सेंट्रल पार्क के  सैर करा रही हैं। इस वीडियो को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। और उनके फैंस लगातार इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो लोगों को इतना  पसंद आ रहा है कि इसके दीवानगी का अंदाजा आप इस वीडियो के व्यूज से लगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज कुछ घंटे पहले अपलोड की हुई इस वीडियो को अब तक 23 लाख लोग देख चुके हैं।

इस वीडियो में सारा की एकंरिंग को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सारा का ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। बता दें कि इस वीडियो की शुरूआत सारा ने हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए की। इस दौरान वो एक रिक्शे पर सवार होकर सेंट्रल पार्क का सैर कर रही थी। नमस्ते से शुरूआत करने के बाद सारा ने रिक्शे से बैठे बैठे ही अपने प्रोग्राम को होस्ट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

सारा ने अपने प्रोग्राम का नाम वाक विद सारा रखा। इस वीडियो को होस्ट करते हुए सारा अपने आस पास के शानदार माहौल को बता रही हैं। सारा बता रही हैं कि कैसे एक खूबसूरत दिन है। और दूसरे लोग भी उनकी तरह ही सैर कर सेंट्रल पार्क की खूबसूरती का मजा उठा रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनकी दोस्त भी हैं। जिनसे सारा कुछ बोलने को कहती हैं। तो वो इस वीडियो को कमेंट लाइक औऱ शेयर करने को कह रही हैं। जिस पर दोनों खूब हंसते हैं। फिर वो पार्क के बारे में अपने दोस्त से कुछ कहने को कहती हैं। तो वो कहती हैं कि वो इस पार्क का बहुत आनंद उठा रही हैं। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को कितना पसंद किया जा रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस वीडियो पर लोग कमेंट में सारा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा इम्तियाज अली की फिल्म आजकल में दिखेंगी। जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे। इसके अलावा वे कुली नंबर 1 के रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

Back to top button