स्वास्थ्य

सेहतमंद रहना है तो कभी भी भोजन करने के बाद ना करें ये 6 बड़ी गलतियां

भोजन करते समय हम लोग कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। डॉक्टरों के अनुसार खाना हमेशा सही समय पर खाना चाहिए और कभी भी अपनी भूख को नहीं मारना चाहिए। वहीं खाना खाने के बाद नीचे बताई गई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ना पीएं पानी

भोजन करने के दौरान और भोजन खाने के तुरंत बाद पानी ना पीएं। दरअसल कई लोगों को भोजन करते समय पानी पीने की आदत होती है। जबकि कुछ लोग भोजन करने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं। जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। डॉक्टरों के अनुसार खाना खाते समय और खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। हमेशा भोजन करने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी पीएं। इतना ही नहीं कभी भी ठंडा पानी न पीएं। ठंडा पानी पीने से पाचन बिगाड़ जाता है। इसलिए हमेशा गुनगुना पानी ही खाना खाने के बाद पीएं।

चाय या कॉफी से करें परहेज

कई लोगों को भोजन करने के बाद चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। जो कि सही नहीं मानी जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से भोजन में मौजूद आयरन खत्म हो जाता है और शरीर को प्रोटीन नहीं मिल पाता है।

एकदम से ना सोएं

दोपहर का भोजन करने के बाद आप एकदम से ना सोएं। हमेशा खाना खाने के बाद कुछ देर चलें और कम से कम आधे घंटे बाद सोएं। भोजन करने के तुरंत बाद ही सोने से खाना सही से नहीं पच पाता है और पेट में दर्द की शिकायत भी हो जाती है। इतना ही नहीं कई लोगों का पेट भी फूल जाता है। इसलिए भूलकर भी खाना खाने के तुरंत बाद ना सोएं।

ना पीएं जूस

भोजन करने के बाद जूस पीना सही नहीं माना जाता है और ऐसा करने से पाचन की प्रक्रिया बाधित होती है। इसलिए कभी भी भोजन करने के तुरंत बाद जूस या पेय  पदार्थों का सेवन ना करें। हमेशा भोजन करने से कम से कम दो घंटे बाद ही जूस पीना सही माना जाता है।

धूम्रपान ना करें

भोजन करने के बाद कई लोग धूम्रपान करते हैं जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कभी भी भोजन के बाद धूम्रपान ना करें और ना ही शराब का सेवन करें।

एक साथ ना खाएं ठंडा गर्म

भोजन करते समय कभी भी एक साथ ठड़ी और गर्म चीज ना खाएं। कई लोग दही खाने के बाद ऊपर से दूध पी लेते हैं। जो कि सही नहीं माना जाता है। दही और दूध को एक साथ पीने से पेट में दर्द की शिकायत हो जाती है। इसी तरह से पनीर के ऊपर दही, दूध, चाय या कॉफी भी ना पीएं।

एकदम से ना बैठ

दोपहर का भोजन करने के बाद लोग तुरंत अपनी कुर्सी पर बैठकर काम करने लग जाते हैं। डॉक्टर के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए। हमेशा भोजन के बाद कम से कम 10 मिनट का चलें और उसके बाद ही कुर्सी पर बैठकर काम करें।

Back to top button