दिलचस्प

एक ऐसा देश जहां साल में 12 की जगह होते हैं 13 महीने, इस देश में अब भी चल रहा है 2013

न्यू ईयर शुरू हो चूका है. न्यू ईयर पर लोगों के मन में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. एक तरफ इंडिया के साथ साथ पूरी दुनिया में न्यू ईयर 2020 के आने का ज़ोरशोर से जश्न मनाया गया. वहीं, दुनिया में एक ऐसा देश भी मौजूद है जो अभी भी हमसे 7 साल 3 महीने पीछे चल रहा है. इस देश में आज भी साल 2013 ही चल रहा है. इसके अलावा इस देश में साल के 12 महीने नहीं बल्कि 13 महीने होते है. आपके मन में यह सावल उठ रहा होगा की ये कौन सा देश है? यहां का वक़्त इतना पीछे क्यों चल रहा है? इस देश में साल में 12 की जगह 13 महीने क्यों होते हैं? आपके इन सभी सवालों के जवाब बहुत ही रोचक हैं, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

• इस देश का नाम है इथियोपिया, इस देश की राजधानी का नाम अदीस अबाबा है. ये अफ्रीका का सबसे प्राचीन और पूर्ण रूप से स्वतंत्र देश है और आर्मेनिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे प्राचीन आधिकारिक ईसाई राष्ट्र है.


• वर्ल्डोमीटर्स इलेबोरेशन ऑफ लेटेस्ट यूनाइटेड नेशंस के आकड़ों के मुताबिक आज के समय में इथियोपिया जनसंख्या करीब 11.40 करोड़ है.
• इथियोपिया पूर्वोत्तर अफ्रीकी क्षेत्र में मौजूद है, इसे हॉर्न ऑफ अफ्रीका भी कहा जाता है.
• यह देश अफ्रीका में दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है.


• इथियोपिया के उत्तर में इरिट्रिया, उत्तर-पूर्व में जिबूती, पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में केन्या और पश्चिम में सूडान मौजूद है.
• इथियोपिया देश की आधिकारिक भाषा अम्हारिक है. वैसे यहाँ अंग्रेजी, इतालवी, फ्रेंच और अरबी भाषाएं भी बोली जाती हैं।
• इथियोपिया देश के बड़े शहरों और कस्बों के बाहर के क्षेत्रों में लोग स्वदेशी भाषा बोलते है. इन सभी में से सबसे आम भाषा हैं ओरोमिन्या और तिग्रीन्या


• इथियोपिया की राजधानी को अफ्रीका में शॉपिंग व बिज़नेस के लिए सबसे बड़े शहरों में से एक माना जाता है.
• इथियोपिया देश में एडामा एडिस के पास एक सबसे लोकप्रिय शहर है , जिसे नैरेट या नाज़ारेथ भी कहते है.
• दिर दवा इथियोपिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है.


• गोंडर शहर 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान इथियोपिया की प्राचीन राजधानी था.
• हरार – दिर दवा के नज़दीक प्राचीन दीवार वाला शहर है.
• मेकेले – टिग्रयां हाइलैंड्स का लोकप्रिय शहर माना जाता है.
• दुनिया में पहले जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता था. फिर साल 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर का आरम्भ हुआ. करीब सभी देशो ने इस कैलेंडर को स्वीकार कर लिया था. पर कुछ देश इस कैलेंडर इसके विरोध में भी थे.


• इथियोपिया देश ने भी इस कैलेंडर को स्वीकार नहीं किया था. हम आपको बता दें कि इथियोपिया देश में आज भी इथियोपियन कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है.
• इथियोपिया इथियोपियन कैलेंडर का इस्तेमाल करता है। इस देश ने कभी भी जूलियन या ग्रेगोरियन कैलेंडर्स को स्वीकार नहीं किया.
• इथियोपियन कैलेंडर में एक साल में 13 महीने होते हैं.
• इथियोपिया का न्यू ईयर 10 या 11 सितंबर से आरम्भ होता है.


• इस देश में 12 महीनों के हर महीने 30 दिन ही होते हैं.
• यहाँ साल के आखिरी महीने को पाग्युमे कहते है, जिसमें केवल पांच या छह दिन आते हैं.
• इस महीने की गिनती साल में नहीं की जाती है, बल्कि उन दिनों को जोड़कर इस महीने को बनाया गया है.

Back to top button