बॉलीवुड

अर्जुन से शादी पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, कह दी इतनी बड़ी बात

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगातार अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अपने रिश्तों को लेकर पिछले कई महीनों  से सुर्खियों में बने हुए हैं। कई दफा दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। कई स्पेशल ऑकेशन और कई मौकों पर दोनों एक साथ स्पाट हो जाते हैं। हाल ही में दोनों के न्यू ईयर पार्टी की तस्वीरें सामने आई थीं। दोनों न्यू ईयर मनाने गोवा गए थे। अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो मलाइका को किस करते हुए नजर आ रहे थे। ऐसा ही एक फोटो मलाइका ने अपने एकाउंट से अपलोड किया था, जिसमें वो अर्जुन कपूर को किस करते हुए दिख रहे थे। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अब दोनों की शादी जल्द ही होने वाली है। लेकिन दोनों की शादी कब होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर सामने रख दिया है। अब दोनों अपने रिश्ते को सामने लाने में बिल्कुल नहीं झिझकते हैं। अक्सर सोशल मीडिया में दोनों के शादी करने की चर्चा भी होती रहती है। इस बार में खूब कयास लगाए जाते हैं। लेकिन हाल ही में मलाइका अरोरा ने इस विषय में खुलकर अपनी बात रखी है। उन्हें एक इंटरव्यू में 2020 में अर्जुन कपूर से शादी को लेकर पूछा गया। तो उन्होंने साफतौर पर कहा कि अभी वो इस बारे में नहीं सोच रही हैं। बल्कि अभी उनके पास बहुत सारे काम हैं। और बहुत सारे प्लान भी हैं।

मालाइका आगे कहती हैं कि अभी मैं अपने टीम के साथ अपना बिजनेस बढ़ाना  चाहती हूँ। और मैं कुछ बड़ा करना चाहती हूँ। मेरा 2019 बहुत अच्छा गया है। और मुझे एक बिजनेस विमेन के रूप में पहचान मिली है। शादी की बात करें तो अभी जल्दबाजी होगी। हम एक समय पर एक ही कदम उठा सकते हैं।

मलाइका खुलकर अपनी बात रखती हैं और कहती हैं कि हम दोनों को ही पता है कि हम कहां हैं और क्या कर रहे हैं। जब चीजें आगे बढ़ जाएंगी तो तो इस बारे में बात करेंगे। वहीं पिछले दिनों अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अपने और मलाइका की शादी के बारे में एक बात कही थी कि हम दोनों ही अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बहुत खुश हैं। अगर शादी की बात कहीं होती है तो मैं आप लोगों को जरूर बताऊँगा। किसी प्रकार का शॉक या सरप्राइज नहीं दूँगा।

जाते जाते बता दें कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को दोंनों के परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी है। आए दिन कोई न कोई फोटो फैमिली के साथ आती रहती है। दोनों की एक फोटो ऋषि कपूर के साथ भी आई थी। इससे साफ जाहिर है कि दोनों के रिश्ते से कपूर या अरोड़ा फैमिली को कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा जब भी मलाइका और अर्जुन कोई फोटो डालते हैं तो उसमें फैमिली का कोई न कोई सदस्य कमेंट जरूर कर देता है। हाल ही में दोनों की न्यू ईयर की किस वाली तस्वीर आई थी। जिसमें संजय कपूर की पत्नी माहिम कपूर ने एक दिल वाले इमोजी से अपना रिएक्शन दिया था।

Back to top button