दिलचस्प

सोशल मीडिया पर छाया धोनी की लाडली का वीडियो, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने करियर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के दिल में एक ही सवाल है कि आखिर वे टीम में वापसी कब करेंगे? और कब एक बार फिर से उन्हें विकेट के पीछे तैनात देखा जा सकता है? खैर, इन सवालों पर महेंद्र सिंह धोनी समेत बीसीसीआई अध्यक्ष ने भी चुप्पी साध रखी है, लेकिन इसी बीच उनकी लाडली बिटिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर न सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी हीरो हैं, बल्कि उनकी बिटिया के चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी बिटिया यानि जीवा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इसी कड़ी में महेंद्र सिंह धोनी की बिटिया जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही उनके फैंस मोहित हो गए। दरअसल, वीडियो में जीवा बेहद क्यूट नज़र आ रही हैं और उनकी हरकतें और भी ज्यादा क्यूट है, जिसकी वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

गिटार बजाती हुई दिखीं जीवा

 

View this post on Instagram

 

Snow brings the best out of her @ziva_singh_dhoni

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on


महेंद्र सिंह धोनी की लाडली बिटिया जीवा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गिटार बजाती हुई नज़र आ रही है। इस गिटार के साथ वे गाना भी गा रही है, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि जीवा को इस तरह से कामकाज करना बहुत ही ज्यादा पसंद है और उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वाय़रल भी हो चुके हैं। मतलब साफ है कि जीवा को पढ़ने के अलाव इन सारी चीज़ों में इंटरेस्ट है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

अक्सर चर्चा में रहती हैं जीवा

बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है, जब जीवा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, बल्कि इससे पहले भी कई दफा उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिसे देखने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। बता दें कि कभी जीवा को क्रिकेट के मैदान में अपने पापा के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है, तो कभी वे उन्हें मिस करती हुई नज़र आती हैं। कुल मिलाकर जीवा अपने क्यूटनेस से सबका दिल जीत ही लेती हैं।

क्रिकेट से दूर हो चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी?

वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी एक के बाद सीरीज से अपना नाम वापस ले रहे हैं, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि उन्होंने संन्यास का मन बना लिया है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को उनकी ज़रूरत है, इसीलिए वे ऐलान नहीं कर रहे हैं। इन सबके विपरीत धोनी के फैंस तो यही चाहते हैं कि वे बहुत ही जल्द टीम में वापसी करें, ताकि एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन हो सके। खैर, महेंद्र सिंह धोनी की टीम में वापसी अब उनके आईपीएल प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

Back to top button