दिलचस्प

मनचाही लड़की से करना चाहते हैं विवाह तो जरूर करें ये सरल उपाय

कई लोगों का विवाह होने में खूब समस्या आती हैं और लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें मनचाहा जीवन साथी नहीं मिल पाता है। अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उससे विवाह करना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में कुछ ऐसे टोटके बताए गए हैं जिनको करने से मनचाही लड़की से विवाह हो जाता है और विवाह होने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आती है।

मनचाही लड़की पाने के लिए आजमाएं ये टोटके

पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें

पूर्णिमा का दिन शुभ दिन माना जाता है और शास्त्रों के अनुसार इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से मनचाही चीज मिल जाती है। इसलिए अपनी मनपसंद लडक़ी से शादी करने के लिए आप पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और इस पेड़ के पास एक दीपक जला दें। ये उपाय करने से आपका विवाह जल्द ही आपकी पसंद की हुई लड़की से हो जाएगा।

केसर का तिलक लगाएं

पूर्णिमा के दिन हल्दी के पानी से स्नान करें। इसके बाद कामदेव की पूजा करें और कामदेव से जुड़े मंत्रों का जाप करें। पूजा पूरी होने के बाद चंदन या केसर का तिलक अपने माथे पर लगा लें। लगातार पांच पूर्णिमा तक ये उपाय करें। ये उपाय करने से आपको आसानी से मनचाही लड़की मिल जाएगी और उससे विवाह भी हो जाएगा।

करें खीर का दान

पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में खीर रख दें। अगले दिन इस खीर को किसी गरीब व्यक्ति को खाने के लिए दे दें। ये टोटका करने से मनचाहा जीवन साथी मिल जाता है और एक साल के अंदर ही विवाह भी हो जाता है।

पीले रंग के वस्त्र पहने

बृहस्पति वार के दिन केवल पीले रंग के ही वस्त्र धारण करें और इस दिन बृहस्पति ग्रह की पूजा करें। दरअसल बृहस्पति ग्रह को पीला रंग प्रिय होता है और बृहस्पति ग्रह के प्रसन्न होने से सुंदर जीवन साथी मिल जाता है। बृहस्पति वार के दिन केलों का दान भी जरूर करें।

करें चीजों का दान

जिन लोगों का विवाह होने में अड़चने आ रही हैं या जिनका विवाह मन चाही लड़की से नहीं हो पा रहा है। वो लोग इस टोटके को करें। इस टोटके के अनुसार आप गरीब लोगों को वस्त्र, खाने की चीजे और चूड़ियां दान करें। ये उपाय करने से विवाह में आ रही सभी प्रकार की अड़चने दूर हो जाएंगी।

लगाएं लड्डू का भोग

भगवान विष्णु की पूजा करें और इन्हें  बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इसके अलावा पूजा करते समय भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता भी चढ़ाएं। ये टोटके करने से शादी जल्द ही हो जाती हैं।

करें शिव की पूजा

शिव जी की पूजा जो लोग सच्चे मन से करते हैं उन लोगों को मन चाहा साथी आसानी से मिल जाता है। आप सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिव जी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करें और शिवलिंग के सामने एक घी का दीपक जला दें। ये उपाय  11 सोमवार तक करें। इस उपाय को करने से आपको मनचाहा साथी मिल जाएगा।

Back to top button