Trending

साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह 6 राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की सौगात, बिजनेस में होगा फायदा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 6 जनवरी से 12 जनवरी तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपको धन कमाने के मामले में सफलता मिलेगी। कुछ लोगों के लिए यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण हो सकती है। साझेदारी और रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे। इनसे आपको फायदा भी होगा। यह सप्ताह आपके लिये काफी बेहतर रहने के आसार हैं। हालांकि हो सकता है कार्यस्थल पर आपको अपेक्षानुसार परिणाम न मिले। परेशानियों से राहत मिलेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर की बातों को दिल से ना लगाएं। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपके करियर में प्रगति होगी। आप अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। यदि आप जमीन लेने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए उचित है। थोड़ी अतिरिक्त मेहनत कर आप परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। आप अपने गुण का इस्तेमाल करके धन कमाने में सफल होंगे आपकी इमेज भी अच्छी रहेगी। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आपकी कोई खास प्लानिंग कामयाब हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह कुछ जातकों के जीवन में प्यार की बहार आ सकती है।

करियर के विषय में : रोजगार की तलाश में जुटे जातक मन लगाकर लक्ष्य तक पंहुचने की तैयारी करें, सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : मौसमी रोग हो सकता है। सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह कामकाज के लिए यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। अपने किसी करीबी दोस्त के विचार भी आपको प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। अपने टैलेंट के दम पर आप बिजनेस का कोई नया रास्ता निकाल सकते हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से उपहार मिलने का योग बन रहा है।

करियर के विषय में : छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरी के मामले में ये हफ्ता अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : मौसम के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मेहनत से खुश होगा पिछले नुकसान की भरपाई इस सप्ताह हो सकती है। कही-सुनी बातों पर बिल्कुल भी यकीन न करें और अपने विवेक से समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में एस सप्ताह दिल पर चोट लगने की संभावना है।

करियर के विषय में : करियर में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेग। आप पुरानी बीमारी से राहत पा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह सचेत रहने की आवश्यकता है, आवेश में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। कामकाज बढ़ाने की योजना बनेगी। मन के कुछ भाव आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। बिजनेस के कामों में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संभव है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे जातक मन लगाकर तैयारी करते रहें, जल्द ही कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आप पेट से संबंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बेहतर होगा इस सप्ताह आप अपने दिमाग को खुला रखें। कोई बात कहने के पहले हर बात की पुष्टि कर लें। फायदेमंद निवेश के मौके मिल सकते हैं। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिये समय निकाले। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होगा। ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा।

प्यार के विषय में : आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की भी पूरी संभावना है।

करियर के विषय में : प्रॉपर्टी और बिजनेस से जुड़े बड़े फायदे हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के तौर पर यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा रहने के आसार हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह खर्चों में बढोतरी होने के संकेत हैं। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी कार्य को करते समय किसी प्रकार की द्वेष भावना मन में ना लाएं। आय के कुछ नये साधन सुलभ होंगे। अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। संबंधियों की बातों का बुरा न माने।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर की भावनाओं को समझें। पार्टनर को आपके साथ की जरूरत है।

करियर के विषय में : पैसों की आमदनी में मुश्किलें आ सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी नई परियोजना में निवेश करने की सोच कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है, लाभ मिलने के आसार हैं। बिजनेस करते हैं, तो एक्स्ट्रा इनकम के चक्कर में न पड़ें। आपको अपने कमजोर हो रहे सामाजिक प्रभाव को और अच्छा बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी।

प्यार के विषय में : दुनिया की भागदौड़ से दूर रहकर पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सर दर्द और त्वचा की समस्या से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप कामयाबी की उम्मीद रख सकते हैं, प्रयास करते रहें। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। आपकी इज्जत बढ़ेगी। अपने कामकाज का तरीका बदल सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। चीजें और स्थितियां कार्यस्थल पर अच्छी रहेंगी। बिजनेस में लाभ प्राप्त करेंगे।

प्यार के विषय में : अविवाहित जातक अपने प्यार को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको स्फूर्ति महसूस होगी। ताजगी भरा सप्ताह रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर के परिवर्तन के योग हैं लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर करें। छोटी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। पुरानी कोशिशों का फायदा इन दिनों में मिल जाएगा। पारिवारिक रूप से कुछ परेशानियां आ सकती है। अपने व्यवाहर पर नियंत्रण रखें। अपने जीवन साथी द्वारा किए गए कामों के चलते सम्मान मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में सुख शांति आएगी। साथ ही रोमांस की भी वापसी होगी।

करियर के विषय में : बिजनेस और कार्यक्षेत्र में अच्छा फायदा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट और मोटापे की समस्या से परेशानी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। मन में आते विचारों को नियंत्रण में रखें। अपने व्यक्तित्व में थोड़ा परिवर्तन लायें आवेश में न आकर धैर्य और शांति से मसलों का हल करें। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आपका शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

हेल्थ के विषय में : यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए मध्यम है आपको रक्तचाप का ध्यान रखना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यात्रा पर जाने से बिजनेस को लेकर नयी योजना मन में आएंगी। इस हफ्ते पैसा रुक सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। स्वयं को परेशानी से बचाए रखने के लिए हर नियम-क़ानून का ईमानदारी से पालन करें। आप खुद को मिले चांस को पूरी तरह से खराब कर देंगे तो इस नुकसान आपको ही होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ बेहतर होने की संभावना है, साथी की भावनाओं का ख्याल रखें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 6 जनवरी से 12 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 6 जनवरी से 12 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 6 जनवरी से 12 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 5 बत्ती वाले दीपक से ऐसे करे सूर्यदेव की पूजा, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel