Interesting

पाकिस्तान में है ऐसे स्थल जिसे देखते ही आप हो जाओगे दंग, तो जानते है पाकिस्तान दर्शनीय स्थल

भारत की तरह ही पाकिस्तान देश में भी कई सारे दर्शनीय स्थल हैं। जो कि विश्व प्रसिद्ध हैं। पाकिस्तान में कई प्रमुख ऐतिहासिक मंदिर भी हैं, जो कि सदियों पुराने हैं। हमारे इस पड़ोसी देश की राजधानी इस्लामाबाद हैं। जबकि यहां की मुद्रा पाकिस्तानी रुपए है। इस देश की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है। इस देश में बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल मौजूद हैं और आज के लेख में हम आपको पाकिस्तान दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पाकिस्तान दर्शनीय स्थल

हिन्दुस्तान और पाकिस्तान आज चाहे अलग अलग देश हो, देशो में चाहे ज्यादा अच्छे संबंध न हो। पर दोनों देशो में एक सामान्य बात यह यें है कि दोनों देशो में बहुत ही अच्छे अच्छे दर्शनीय स्थल है। पाकिस्तान दर्शनीय स्थल कि प्रसंशा पुरे विश्व में कि जाती है। पाकिस्तान में बहुत सी ऐसी जगह है, जो बहुत प्रसिद्ध है। तो आइये उनमे से कुछ ऐसी ही जगह के बारे में जानते जो बहुत ही प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़ें – जयपुर दर्शनीय स्थल

नीलम वैली

पाकिस्तान दर्शनीय स्थल

नीलम वैली बेहद ही सुंदर जगह है और इस देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। नीलन वैली कश्मीर में स्थित है और ये लगभग 240 किलोमीटर की लम्बाई में फैली हुई हैं। नीलम घाटी के पास कई सारे प्रमुख दर्शनीय स्थल भी हैं। ये घाटी हरे भरे पहाड़ से घिरी हुई है और इस जगह कई सारी पानी की धाराएं भी बहती हैं। यहां का मौसम सदा सुहाना रहता है और यहां आकर मन को शांति मिलती है।

व्हाइट पैलेस स्वात

व्हाइट पैलेस स्वात पाकिस्तान दर्शनीय स्थल में से एक है। ये पैलेस पाकिस्तान के मिंगोरा शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है। व्हाइट पैलेस को 1941 में स्वात के पहले राजा, मियांगुल अब्दुल वदूद (बादशाह साहिब) ने बनवाया था। ये पैलेस सफेद संगमरमर से बना हुआ है। जिसकी वजह से इसे व्हाइट पैलेस कहा जाता है। ये एक पर्यटक स्थल है जो कि विश्व प्रसिद्ध है और इस जगह पर इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ द्वितीय भी आकर रही हैं।

गोजल घाटी

गोजल घाटी भी पाकिस्तान के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से है। ये घाटी चीन और अफगानिस्तान देश की सीमा के पास है और इस जगह से बेहद ही सुंदर प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। ये घाटी समुद्र तल से लगभग 15,397 फीट की ऊंचाई पर हैं और अधिकतर समय इस जगह पर बर्फ ही गिरती रहती है। इस जगह पर कई सारी नदियां और झीले भी स्थित हैं जो कि गोजल घाटी की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं।

राम घास का मैदान

पाकिस्तान दर्शनीय स्थल

राम घास का मैदान राम गांव के पास स्थित और ये जगह पिकनिक मनाने के लिए एकदम उत्तम है। इस मैदान को राम मीडो भी कहा जाता है। इस मैदान से कई सारी पर्वतमालाएं भी दिखती है। इस जगह पर आकर बेहद ही शांति मिलती है और यहां का वातावरण हर समय अच्छा ही रहता है। राम घास मैदान में आकर लोग पिकनिक मानते हैं और अपने परिवार वालों की साथ समय बिताते हैं।

मुबारक गांव

मुबारक गांव कराची शहर के पास स्थित है। ये गांव मछुआरों के लिए जाना जाता हैं और ये गांव सुनहरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस जगह पर नदियां भी स्थित है और इन नदियों में नोकाएं भी हैं।

बादशाही मस्जिद


पाकिस्तान दर्शनीय स्थलों में बादशाही मस्जिद बेहद ही प्रसिद्ध है। ये मुगल मस्जिद लाहौर में है। बादशाह मस्जिद का निर्माण 1671 में सम्राट औरंगजेब ने करवाया था और ये मस्जिद साल 1673 तक बनकर तैयार हुई थी। ये मस्जिद मुगल वास्तुकला का एक सुंदर उदाहरण है। बादशाही मस्जिद को लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है और इस मस्जिद की दीवारों पर बेहद ही सुंदर नक्काशी की गई है। ये मुगल-युग की सबसे बड़ी मस्जिद है और पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है। ऐसा कहा जाता है किमुगल साम्राज्य के पतन के बाद इस मस्जिद को सिख साम्राज्य और ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा एक गैरीसन के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

शीश महल

पाकिस्तान दर्शनीय स्थल

शीश महल लाहौर में स्थित एक किला है जिसका निर्माण 1631-32 में मुगल सम्राट शाहजहां के शासनकाल में हुआ था। इस महल में सफेद संगमरमर के पत्थरों पर दर्पण जड़े हुए हैं जिसकी वजह से इसे शीश महल कहा जाता है। शीश महल को 1981 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था और ये प्रमुख पाकिस्तान दर्शनीय स्थल में से एक है।

पाकिस्तान दर्शनीय स्थलों में प्रसिद्ध मोहन-जोदारो

मोहनजो-दारो एक पुरातात्विक स्थल है। इस जगह को 1980 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था। मोहनजो-दारो सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे बड़ी बस्ती थी और दुनिया के सबसे पुराने प्रमुख शहरों में से एक है। ये शहर करीब 2500 ईसा पूर्व के आसपास निर्मित हुआ था। मोहनजो-दारो को  1920 के दशक बाद खोजा गया था और इस जगह की खुदाई करते समय कई प्रकार की चीजे हाथ लगी थी। मोहनजो-दारो को एक पर्यटक स्थल बनाया गया है और हर साल लाखों संख्या में लोग आया करते हैं। इसलिए जब भी आप पाकिस्तान जाएं को मोहनजो-दारो जरुर जाएं।

रानीकोट का किला


रानीकोट का किला पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित है। ये किला एक ऐतिहासिक किला हैं जो कि दुनिया का सबसे बड़ा किला हैं। ये किला बेहद ही सुंदर तरीके से बनाया गया है। ये किला कराची शहर के पास ही स्थित है।

जहाँगीर का मकबरा


जहाँगीर का मकबरा मुगल सम्राट जहाँगीर द्वारा 17 वीं शताब्दी में बनाया गया था। ये मकबरा लाहौर में रावी नदी के किनारे शाहदरा बाग में स्थित है। इस मकबरे को बेहद ही सुंदर तरह से बनाया गया है और मकबरे में सुंदर नक्काशी की गई है। ये मकबरा, अकबरी सराय और आसिफ खान के मकबरे के साथ और  वर्तमान में यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं।

हिरण मीनार


हिरण मीनार शेखूपुरा में स्थित है। इस मीनार को 17 वीं शताब्दी में बनाया गया था और ये मीनार एक मुगल युग परिसर है। इस मीनार को मुगल सम्राट जहाँगीर के करीबी मृग के सम्मान में बनाया गया था।

पाकिस्तान कैसे जाये

  • पाकिस्तान जाने के लिए भारत सरकार और पाकिस्तान  सरकार द्वारा बस सेवन शुरू की गई है और ये बस दिल्ली से चलती है। पाकिस्तान जाने के लिए आपको पासपोर्ट की जरूर पड़ती है।
  • बस के अलावा ट्रेन के जरिए भी इस देश जाया जा सकता है।
  • भारत से पाकिस्तान कोई भी फ्लाइट नहीं जाती है। इसलिए वायु मार्ग से जाने के लिए आपको अन्य किसी पड़ोसी देश से पाकिस्तान जाने के लिए  फ्लाइट लेनी होगी।

अगर आप किसी काम से पाकिस्तान जाते हैं। तो पाकिस्तान दर्शनीय स्थलों पर भी एक बार जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें – उज्जैन के दर्शनीय स्थल

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel