अध्यात्म

10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन इस वक़्त लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इस आप पर प्रभाव

10 जनवरी को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के साथ ही 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा भी है। इस साल कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। जिनमें से 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे। पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगेगा जो कि रात 10:37 बजे से शुरू हो जाएगा और 11 जनवरी 2:42 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का असर 4 घंटे 1 मिनट तक होने वाला है। वहीं ये ग्रहण भारत में अधिकतर हिस्सों से देखा जा सकेगा।

हो जाएंगे मंदिर के कपट बंद

10 जनवरी को चंद्र ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। जिसकी वजह से सुबह से ही मंदिरों के कपट बंद कर दिए जाएंगे। साथ में ही किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। 11 जनवरी की रात को ग्रहण खत्म होने के बाद ही मंदिर के कपट खोले जाएंगे। जिसके बाद लोग मंदिरों में आकर चीजों का दान कर पाएंगे। गौरतलब है कि कई लोगों द्वारा पूर्णिमा के दिन मंदिर में चावल, दाल, गुड़ और तिल चढ़ाए जाते हैं।

10 जनवरी 2020 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय

– ग्रहण लगने का समय: 10 जनवरी की रात 10:37 से 11 जनवरी को 2:42 तक

– कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण: भारत, अफ्रीक, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया

पौष पूर्णिमा 2020

10 जनवरी को पौष पूर्णिमा है और पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। पौष पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद दान देने का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। हालांकि इस बार ग्रहण खत्म होने के बाद ही पवित्र नदियों में स्नान किया जाएगा।

ना करें ये काम

चंद्र ग्रहण लगना शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता है और ग्रहण के दौरान कई तरह की चीजों की सावधानी बरतनी पड़ती है। इसलिए आप भी चंद्र ग्रहण के दिन नीचे बताई गई बातों का विषेश ध्यान रखें।

  • चंद्र ग्रहण के दौरान अपने पूजा घर को कपड़े से ढक दें और पूजा ना करें।
  • चंद्र ग्रहण लगने पर बिलकुल ना सोएं और भगवान के नाम का जाप करें।
  • गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के दौरान धार्मिक ग्रंथों को पढ़ें और चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करें। स्नान के पानी में गंगा जल की कुछ बूंदे भी मिलें।
  • चंद्र ग्रहण के समय हर चीज अपवित्र हो जाती है। इसलिए ग्रहण खत्म होते ही अपने पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। ताकि घर दोबारा से पवित्र हो जाए। इसके अलावा भगवान की मूर्तियों पर भी गंगा जल का छिड़काव करें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद गेहूं, चावल और गुड़ जैसी चीजों का दान भी करना चाहिए।
  • ग्रहण वाले दिन ही पौष पूर्णिमा है। इसलिए आप इस दिन खीर बनाकर उसका दान भी करें। खीर बनाते समय इसमें एक तुलसी का पत्ता भी डाल दें। ताकि ग्रहण के कारण खीर अपवित्र ना हो।

लगने वाले हैं कुल 4 चंद्र ग्रहण

इस साल कुल 4 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से पहला ग्रहण 10 जनवरी 2020 के दिन लग रहा है, दूसरा ग्रहण 5 जून 2020, तीसरा ग्रहण 5 जुलाई 2020 और चौथा ग्रहण 30 नवंबर, 2020 को लगेगा। इसके अलावा साल 2020 में कुल 2 सूर्य ग्रहण भी होने वाले हैं।

Back to top button