दिलचस्प

नए साल में छाया धोनी का नया लुक, पत्नी साक्षी ने शेयर की माही की तस्वीर

भारत के महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से सुर्खियों में हैं। कभी वे अपने करियर के लिए चर्चा में रहते हैं, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से, लेकिन इस बार वे अपने नए लुक की वजह से चर्चा में हैं। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी ने नए साल पर एक नया लुक अपनाया है, जिसकी तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल अलग नज़र आ रहे हैं, जिसे देख उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं।

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं, ऐसे में उनकी वापसी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। साल 2020 में उनके फैंस का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी टी-2020 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, जिसको लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष की राय भी बार बार ली जा रही है। खैर, यहां हम उनके करियर नहीं, बल्कि उनके नये लुक की बात करें हैं, जिसकी वजह से फिलहाल वे सुर्खियों में हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का यह लुक उनके फैंस को बहुत ही ज्यादा रास आ रहा है, जिसकी वजह से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पत्नी साक्षी ने शेयर किया नया लुक

 

View this post on Instagram

 

2020 with this man ❤️ !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने उनका नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसकी वजह से वे सुर्खियों में हैं। बता दें कि इस फोटो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ नज़र आ रहे हैं और उनका हेयरस्टाइल बिल्कुल चेंज है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बालों को ऊपर करवाया है, जिसकी वजह से वे बदलें बदलें से नज़र आ रहे हैं। मतलब साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी ने नए साल में खुद के लुक को पूरी तरह से बदल लिया, जिसकी वजह से वे चर्चा में हैं।

परफेक्ट कपल माने जाते हैं दोनों

बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी परफेक्ट कपल की श्रेणी में रखे जाते हैं, क्योंकि दोनों के बीच न सिर्फ प्यार है, बल्कि बहुत ही ज्यादा तालमेल है, जिसकी वजह से ये जोड़ी टॉप की मानी जाती है। मतलब साफ है कि दोनों के बीच बहुत ही अच्छी अंडरस्टैडिंग है। बता दें कि दोनों की फैमिली अब कंप्लीट हो चुकी है। दोनों के पास एक प्यारी सी बेबी है, जो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।

क्या टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

इन दिनों हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नही? इसके बारे में अक्सर बीसीसीआई से सवाल भी किया जाता है, लेकिन हर कोई वक्त पर टाल देता है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को फिलहाल उनके फैंस आईपीएल में देखेगें, जहां पर वे चैन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई करेंगे। उसके बाद ही तय होगा कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं।

Back to top button