विशेष

नए वर्ष में जरूर करें लाल किताब में बताए ये सरल टोटकें, पूरे साल चमका रहेगा भाग्य

नए साल के शुरू होते ही अगर लाल किताब में बताए गए कुछ टोटके किए जाएं। तो नए साल में केवल खुशियां ही मिलती हैं । नए साल को मंगल बनाने हेतु इस लेख में बताए गए टोटकों को आप जरूर करें।

नए वर्ष में जरूर करें लाल किताब में बताए ये सरल टोटकें, पूरे साल चमका रहेगा भाग्य

नीम का पेड़ लगाएं

घर के आंगन में नीम का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। नीम का पेड़ लगाने से जीवन में केवल मंगल कार्य ही होते हैं। दरअसल शास्त्रों में नीम के पेड़ को मंगल से जोड़कर देखा जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ को घर में लगाने से और इस पेड़ की सेवा करने से जीवन में कुछ भी अमंगल नहीं होता है। इसलिए नए साल में अपने घर की दक्षिण दिशा में नीम का एक पेड़ जरूर लगाएं और रोज इस पेड़ की अच्छे से देखरेख करें।

गरीबों को भोजन कराएं

गरीब लोगों को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इसलिए आप हर महीने कम से कम चार बार किसी भी गरीब या भूखे व्यक्ति को भोजन जरूर करवाएं। ऐसा करने से ना केवल आपको पुण्य की प्राप्ति होगी बल्कि साथ में ही आपके ग्रह भी टल जाएंगे। इसके अलावा जो लोग भूखे लोगों को भोजन करवाते हैं उन पर दुर्गा मां और शनिदेव की कृपा भी बन जाती है।

बड़े लोगों की सेवा करें

बुजुर्ग लोगों की सेवन करना सबसे महान कार्य होता है। जो लोग बुजुर्ग लोगों की सेवा करते हैं उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार का रोग नहीं लगता है। इसलिए आप भी बुजुर्ग लोगों की सेवा जरूर किया करें और इस बात का ध्यान जरूर रखें की उन्हें कभी भी किसी चीज से दुख ना पहुंचाएं।

करें पीपल के पेड़ की पूजा

हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर किया करें। पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से जीवन में धन लाभ बना रहता है। दरअसल शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर विष्णु जी और मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और इस दिन इस पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु जी और मां लक्ष्मी  की कृपा बन जाती है।

दें अर्घ्य

रोज सूर्य देव को अर्घ्य देने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है और शरीर की रक्षा रोगों से होती है। लाल किताब के अनुसार सूर्य देव की पूजा करना उत्तम फल देता है और रविवार के दिन सूर्य देव को सुबह 9 बजे से पहले अर्घ्य देने से जीवन की सभी बांधाएं दूर हो जाती है।

करें छाया दान

अपनी छाया दान करने से ग्रह टल जाते हैं और ग्रहों के प्रकोप से रक्षा होती है। ग्रह भारी होने पर बुधवार के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल भर दें। उसके बाद इस तेल में अपनेचेहरे को देखें। ये तेल मंदिर जाकर शिवलिंग के पास रख दें। मंदिर के अलावा आप चाहें तो किसी गरीब को भी ये तेल दान कर सकते हैं। ये उपाय आप लगातार 5 बुधवार करते हैं। इसे करने से पूरे साल आपके कुंडली में ग्रह आपके अनुकुल ही रहेंगे और आपको केवल शुभ फल ही मिलेगा।

Back to top button