राशिफल

2020 में शनि करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 19 साल बाद बन रहा ये योग, रशियों पर पड़ेगा शुभ असर

साल 2020 हर राशि के जातकों के लिए बहुत खास होने वाला है। इस साल कई सारे ग्रह राशि परिवर्तन भी करने वाले हैं और इन राशि परिवर्तनों से हर किसी को शुभ लाभ होगा। 24 जनवरी को शनि अपनी राशि बदलने जा रहा है और मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि शनि की राशि मानी जाती है और 19 साल बाद शनि अपने ही घर यानी मकर राशि में लौटने वाले हैं।

नीचे बताए गए उपायों को करने से शनिदेव का ये राशि परिवर्तन आपका भाग्य चमका सकता है और इन उपायों को करने से शनिदेव आपको शुभ लाभ देंगे।

मेष राशि

मेष राशि के लोग मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को 21 लौंग चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ये पाठ शाम के समय सात बजे के बाद करें।

वृष राशि

इस राशि के जातक मां लक्ष्मी जी की पूजा करें और शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुड चढ़ाएं। इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिलों का दान करें। ये उपाय करने से शनि देव आपके जीवन को सुखों से भर देंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें और पूजा करते समय गणेश जी को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

कर्क राशि

शनि देव के राशि परिवर्तन का शुभ फल आपके जीवन में पड़े इसके लिए कर्क राशि वाले लोग शनिवार के दिन इस उपाय को करें। इस उपाय के तहत दूध के अंदर काले तिल मिलाकर इस दूध को शिव जी पर चढ़ाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक शनिवार के दिन काली मां की पूजा करें और काली माता के मंदिर जाकर उन्हें काले वस्त्र और सेब अर्पित करें।

कन्या राशि

इस राशि के जातक शिवलिंग की पूजा करते समय 11 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें और एक तेल का दीपक शिवलिंग के सामने जला दें। ये उपाय शनिवार के दिन करें। इस उपाय को करने नए साल में शनि ग्रह आपके अनुकुल ही रहेगा।

तुला राशि

साल की पहली अमावस्या के दिन काली रंग की चीजों, जैसे कपड़े, काला छाता, काली दाल और इत्यादि तरह की चीजों का दान करें। ऐसा करने से शनि ग्रह आपको शुभ फल प्रदान करेगा।

वृश्चिक राशि

शनिवार के दिन दुर्गा कवच का पाठ करें। पाठ करते समय अपने पास एक दीपक जरूर जलाएं और पाठ खत्म होने के बाद मां दुर्गा का ध्यान करें।

धनु राशि

धुन राशि के जातक शनिवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से शनि देव का प्रकोप इस राशि पर नहीं पड़ेगा और पूरे साल केवल शुभ फल की प्राप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोग लगातार 11 शनिवार काजल की डिब्बी का दान करें। काजल के अलावा सरसों के तेल का भी दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि

शनिवार के दिन शाम के समय शनि मंदिर में जाकर तिल का तेल चढ़ाएं और गरीबों में पैसे बांटें। हो सके तो गरीबों को भोजन भी करवाएं।

मीन राशि

मीन राशि के लोग पीपल के वृक्ष की पूजा करें और पूजा करते समय इस पेड़ पर काले तिल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Back to top button