राशिफल

Rashifal: साल का आखिरी दिन इन चार राशियों के लिए रहेगा बहुत लकी, सिर पर रहेगा बजरंगबली का हाथ

आज इस साल का आखिरी दिन है। ये दिन चार राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। हम आपको मंगलवार 31 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 31 December 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपनी गोपनीय बातें दूसरों को बताना अच्छा नहीं है। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे। आप को शारीरिक बीमारी से ज्यादा मन का डर परेशान कर सकता है। आज आपको किसी समाजिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। जहां तक हो सके, शांत रहें। आप किसी भी बात को बहुत लंबा न खींचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज प्रतिद्वंद्वियों से तालमेल बैठ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है। आप कोई नया काम करने का मन भी बना सकते हैं। पक्षियों को दाना खिलाएं, भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से सावधान रहें। कामकाज में बहुत ज्यादा उतावलापन या जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना पड़ सकता है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। सामाजिक रिश्तों में सक्रियता बनायें रखना बेहतर रहेगा। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा। मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। असहाय लोगों की मदद करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहने वाला है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में देरी संभव है। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज आपको सुस्ती महसूस हो सकती है। जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। समय के साथ साथ आपको अपने जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे। जो युवा जॉब की तलाश कर रहे हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है। घर-परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारियों में संतुलन बैठाने में आपको समस्या महसूस होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके रहन-सहन को और सुन्दर बनाने वाला होगा। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नहीं पाएंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। कोई पुरानी परेशानी निपट सकती है। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से आपकी पार्टनशीप भी हो सकती है। मीटिंग आदि में जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें। आपकी माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आयेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधान रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज राजकीय बाधा दूर होगी। अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। छात्र जोखिम भरे कार्यो को करने से बचें। हड़बड़ी में कोई छिटपुट दुर्घटना हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में वृद्धि हो सकती है, प्रयास करते रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप दूसरों के निर्देश मानने से परेशान हो सकते हैं। विदेश में रहने वाले लोग घर आ सकते हैं। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। माता-पिता का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। ज्यादा आक्रामक न हों, वरना विवाद भी हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी पूरी संभावना है। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन व सुधार हो सकता है। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी आपके लिए लाभदायक होगी। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। निवेश लाभकारी साबित होगा। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आज अपने आसपास के लोगों से मिलने का वक्त निकाल सकते हैं। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके काम समय से पूरे होंगे। घर-बाहर सभी तरफ प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको माता-पिता का पूरा समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। जो लोग कंस्ट्रक्शन या फिर जमीन के बिजनेस से जुड़े हैं तो उन्हें बहुत ही ज्यादा धन लाभ होगा। आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। प्राईवेट नौकरी करने वालों को सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार का मूड आपकी वजह से खराब हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नए आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार अच्छे होंगे। किसी मनोरंजक जगह पर यात्रा हो सकती है।

आपने Rashifal 31 December 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 31 December 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 31 December 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : स्वयं प्रकट हुआ था त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, जानें इस त्रयंबकेश्वर मंदिर से जुड़ी रोचक कथा

Back to top button