राशिफल

Rashifal: आज इन चार राशियों के जातक रहें तैयार, गणेश जी की कृपा से सभी सपने होंगे पूरे

हम आपको बुधवार 25 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 December 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपके दुश्मन आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पुराने कार्य भी पूरे होंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार अथवा तकनीकी विषय से संबंधित कोई उपाधि मिल सकती है। शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिजनों और साथ काम करने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें। पड़ोसियों के साथ आपका रिश्ता सामंजस्यपूर्ण रह सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके रुके हुए काम काज पूरे होंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आजाद ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव कर सकते हैं। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश न करें। यदि आपमें से कोई जॉब की तलाश कर रहा है तो मंजिल मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आपसफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रमोशन से आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। मीडिया से संबंधित क्षेत्र के लोगों को लाभ संभव है। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। बॉस से किसी खास मामले में बातचीत हो सकती है। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी। नौकरी के क्षेत्र में किसी बड़े पद पर पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज इनकम क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। किसी महिला से विवाद होने के कारण मान-सम्मान पर बन आएगी। आप अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर निकल सकते हैं। भाई-बहन के सपोर्ट से आपकी किस्मत चमकेगी। अप्रत्याशित लाभ की भी संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। नौकरी आपके अनुकूल होगी। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आप नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्ट समाप्त हो जाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा। आपको सावधानी और सतर्कता के साथ नकारात्मक विचारों और भावनाओं से निपटना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि के लोगों का पूरा दिन खुशी-खुशी बीतेगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। कुछ लोगों को अपनी प्रतिभा पहचानने की आवश्यकता है। पिछले समय की गई मेहनत का फल अब प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। आज किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। साहसी भरे कदम एवं फैसले आपको अनुकूल इनाम देंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पैसों के मामलों को सुलझाने में आप सफल होसकते हैं। आप काफी उत्साहित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। आज थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। आज आप किसी विवाद या झगड़े में न पड़े तो अच्छा रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कानूनी प्रपंच में फसेंगे। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। विवाद से बचें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आप थोडा कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे। रुके हुए काम पार्टनर की मदद से पूरे हो सकते हैं।

आपने Rashifal 24 December 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 December 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 December 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शालिग्राम के पूजा करते समय जरूर करें इन 4 नियमों का पालन, वर्ना फायदे की जगह होगा बड़ा नुक्सान

Back to top button