विशेष

वर्ष 2020 को लेकर हुई है यह भविष्य वाणी, आने वाले वर्ष में यह 5 बड़ी घटनाएं हो सकती हैं

सदियों पहले नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणियों पर आज भी लोग विश्नास करते हैं। नए साल यानी 2020 को लेकर भी नास्त्रेदमस द्वारा कई तरह की भविष्यवाणी की गई है। नए साल को लेकर नास्त्रेदमस द्वारा जो भविष्यवाणी की गई है उसके अनुसार नए वर्ष में पांच भंयकर घटनाएं घटने वाली हैं।

नास्त्रेदमस द्वारा बताई गई ये पांच घटनाएं जानने से पहले हम आपको बता दें कि नास्त्रेदमस एक फ्रांसीसी ज्योतिषी थे और उन्होंने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में एक पुस्तक में लिख रखा है और इसी पुस्तक में साल 2020 को लेकर भी भविष्यवाणी की गई है जो कि इस प्रकार है।

जलवायु परिवर्तन का करना होगा सामना

नास्त्रेदमस के अनुसार पर्यावरण तेजी से बदल रहा है और ऐसा होने से मानव जाति को घातक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। नास्त्रेदमस ने जो भविष्यवाणी की है उसके अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण साल 2020 में कई तरह के भयकंर तूफान और भूकंप आएंगे। इतना ही नहीं ग्लेशियर भी धीरे धीरे खत्म हो जाएंगे। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर विश्वास किया जाए तो इस साल की शुरुआत में ही धरती पर तीव्र भूकंप आएंगा। जिससे जान और माल की भारी क्षति होगी।

बढ़ेगा वर्ग संघर्ष

साल 2020 को लेकर जो दूसरी भविष्यवाणी नास्त्रेदसम द्वारा की गई है उसके अनुसार इस साल कई तरह ही हिंसाएं दुनिया के अलग-अलग कोनों में होंगी। कई देशों में लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाएंगे। इतना ही नहीं साल 2020 में दुनिया के बड़े देशों में गृहयुद्ध भी हो सकता है। अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो नास्त्रेदमस के द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार साल  2020 एक हिंसक साल होने वाला है और दुनिया के कई देशों को हिंसा का सामना करना पड़ेगा।

तीसरे विश्व युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर करोड़ों लोग यकीन करते हैं और लोगों का ऐसा माना है कि इनके द्वारा जो भविष्यवाणियां की गई हैं वो जरूर सच साबित होती हैं। नास्त्रेदमस के अनुसार साल 2020 में तीसरा विश्व युद्ध जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं और कई देशों के बीच टकराव हो सकता है। इस टकराव के कारण कई लोगों को जान जा सकती है।

अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बुरा असर

जो चौथी भविष्यवाणी नास्त्रेदमस द्वारा नए साल को लेकर की गई है उसके अनुसार नया साल अर्थव्यवस्था के नजरिए से सही नहीं रहने वाला है और नए साल में कई देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर देखने को मिलेगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार 2020 में कई बड़े देशों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है और दक्षिण एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

हो सकती ही बड़े नेता की मौत

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर यकीन रखने वाले लोगों के अनुसार साल 2020 में दुनिया के बड़े नेता या जाने माने व्यक्ति की मौत हो सकती है। नास्त्रेदमस के अनुसार साल 2020 में ब्रिटेन की महारानी की मृत्यु हो सकती है। महारानी की मृत्यु के बाद उनके बेटे बाद प्रिंस चार्ल्स ग्रेट को ब्रिटेन का राजा बनाया जा सकता है। इसके अलावा साल 2020 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश भी रची जा सकती है।

Back to top button