बॉलीवुड

लंबे समय के बाद पति संग स्पॉट हुई बिपाशा बसु, तस्वीरों में दिखा कूल अंदाज

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर लंबे समय के बाद सुर्खियों में आये हैं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया आग की तरह वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों के बीच बहुत ही ज्यादा अंडरस्टैंडिंग देखने को मिल रही है। जी हां,बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस बहुत ही ज्यादा खुश हो गए हैं, जिसकी वजह से तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी बहुत ही ज्यादा यूनिक है, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद की जाती है। बता दें कि बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री होने के बावजूद बिपाशा बसु का दिल शादीशुदा करण सिंह ग्रोवर पर आया, जिसके बाद दोनों ने बिना किसी देर के एक दूसरे से शादी कर ली और अब दोनों एक खूबसूरत सी ज़िंदगी बीता रहे हैं, ऐसे में अब इनकी लव स्टोरी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। खैर, यहां हम बात बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लेटेस्ट तस्वीरों की कर रहे हैं।

पति संग हैंगओवर करती हुई नजर आई बिपाशा बसु

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नज़र आ रही हैं। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये तस्वीरें मुंबई के जुहू इलाके के हैं, जहां दोनों को एक स्पा सेंटर के बाहर देखा गया। उन्हें देखते ही लोग उनकी फोटो खींचने लगे, ऐसे में दोनों ने फ़ोटो भी खिंचवाई। इतना ही नहीं, दोनों की इन तस्वीरों को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बेहद कूल लुक में नज़र आए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर


वायरल हुई तस्वीरो में अगर बात बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लुक की करें तो एक शब्द में कूल कहा जा सकता है। जी हां, दोनों बेहद कूल लुक में नज़र आ रहे हैं, जिन्हें देख उनके फैंस दीवाने हो रहे हैं। बात अगर बिपाशा बसु के लुक की करें, तो वे बहुत ही लाइट मेकअप में नज़र आई और एकदम बदली बदली सी भी नज़र आ रही हैं। बिपाशा बसु के चेहरे पर एक साफ स्माइल दिख रही है, जो लोगों का दिल जीत रही है।

फिल्मों से दूर हो चुकी हैं बिपाशा बसु


बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में करने वाली बिपाशा बसु फिलहाल इंडस्ट्री से दूर हैं। बिपाशा बसु को आखिरी बार फ़िल्म अलोन में देखा गया था, जो साल 2015 में आई थी। इस फ़िल्म में बिपाशा बसु की एक्टिंग को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था, लेकिन बाद में फिर उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसके विपरीत करण सिंह ग्रोवर के काम की बात करें तो उन्हें हाल ही में कसौटी ज़िंदगी मे मिस्टर बजाज के किरदार में देखा गया, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया, ऐसे में अब दोनों ही एक दूसरे के साथ वक़्त बिताते हुए नज़र आ रहे हैं।

Back to top button