स्वास्थ्य

सुबह खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

डॉक्टरों द्वारा सुबह के समय सेहतमंद नाश्ता करने की सलाह दी जाती है। कई लोगों द्वारा सुबह नाश्ते में संतरे, दही और इत्यादि तरह की चीजों का सेवन किया जाता है। जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। जी हां, सुबह खाली पेट नाश्ते में संतरे और दही जैसी खट्टी चीजे खाने से गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्या हो जाती हैं। इसलिए आप नाश्ते में केवल उन ही चीजों को शामिल करें जिनसे पेट को हानि ना पहुंचे और वो सही से पच जाएं।

सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता इसके बारे में इस लेख में बताया गया है और आप नीचे बताई गई चीजों का सेवन भूलकर भी खाली पेट ना करें।

खाली पेट भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

चाय और कॉफी

सुबह के समय कई लोगों को चाय और कॉफी पीने की आदत होती है और इन्हें पीने के बाद ही उनका दिन शुरू होता है। अगर आप सुबह खाली पेट कॉफी या चाय पीया करते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है। इतना ही नहीं डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी आप कॉफी या चाय पीएं तो सबसे पहले दो बिस्कुट खा लें और उनके ऊपर से ही चाय या कॉफी का सेवन करें।

केले

सुबह नाश्ते में केला खाना उत्तम माना जाता है और इसे खाने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। हालांकि आप कभी भी खाली पेट केले का सेवन ना करें। दरअसल इस फल में शुगर उच्च मात्रा में पाई जाती है और इसे खाली पेट खाने से शरीर में शुगर का स्तर एकदम से बढ़ जाता है। आप रोटी या ब्रेड खाने के बाद केले का सेवन कर सकते हैं।

खट्टे फल

खाली पेट खट्टे फल खाने से पेट में गैस हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को खाली पेट खट्टे फल खाने की आदत है वो इस आदत छोड़ दें। खट्टे फल की तरह ही सुबह खाली पेट जूस का सेवन भी ना करें।

मिर्च वाला खाना

सुबह नाश्ते में मसालेदार और मिर्ची वाला खाना ना खाएं। इस प्रकार का खाना खाने से पेट में जलन की शिकायत हो जाती है और खाना भी सही से नहीं पचता है।

पनीर

पनीर का सेवन भूलकर भी खाली पेट ना करें। खाली पेट पनीर खाने से पाचन क्रिया पर जोर पड़ता है और पाचन तंत्र खराब हो जाता है। पनीर की तरह ही खाली पेट चिकन खाने से भी पेट पर जोर पड़ता है और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

सुबह नाश्ते में  रोटी, दूध, अंडे, ब्रेड, जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए और ऊपर बताई गई चीजों से परहेज करें। इसके साथ ही जिन लोगों को सुबह नाश्ता ना करने की आदत है वो इस आदत को बदल लें। क्योंकि सुबह नाश्ता ना करने से पेट और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और शुगर की बीमारी भी हो सकती है।

Back to top button