स्वास्थ्य

गंजेपन का नहीं होना चाहते शिकार, तो आजमाएं ये तरीके, बाल गिरना हो जाएंगे बंद

बाल झड़ने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं और गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को गंजापन होने की संभावना अधिक रहती है। डॉक्टरों के अनुसार रोज 100 बाल गिरना आम बात है। लेकिन जिन लोगों के 100 से अधिक बाल रोज गिरते हैं वो लोग गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। इसलिए एक दिन में 100 से अधिक बाल गिरने पर इस समस्या को अनदेखा ना करें और नीचे बताए गए उपायों को करें। इन घरेलू उपायों की मदद से बाल गिरना बंद हो जाएगें और आप गंजेपन का शिकार नहीं होंगे।

गंजेपन से बचने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

अरंडी और जैतून का तेल

अरंडी और जैतून का तेल बालों के लिए उत्तम माना जाता है। इन दोनों तेलों को एक साथ मिलाकर बालों पर लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और जड़ों से मजबूत हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों के बाल खूब झड़ते हैं वो हफ्ते में चार दिन ये तेल जरूर लगाया करें। इस तेल को लगाने से एक महीने के अंदर ही आपके बाल गिरना बंद हो जाएंगे।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से बालों की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है और बाल गिरना बंद हो जाते हैं। बाल गिरने पर आप रोज सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर खाएं। त्रिफला चूर्ण और शहद को एक साथ खाने से बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाएगी।

प्याज का रस

बालों पर प्याज का रस लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छे से होती है और बालों को मजबूती भी मिलती है। इसलिए आप अपने बालों पर प्याज का रस भी लगा सकते हैं। दरअसल प्याज का रस बालों को पोषण देने का काम करता है। इसके अलावा प्याज का सेवन करने से भी बाल गिरना बंद हो जाते हैं और नए बाल उगने में मदद मिलती है।

इस तरह से तैयार करें प्याज का रस

प्याज को मिक्सर में ग्रााइंडर कर लें और इसका रस निकाल लें। इस रस में थोड़ा सा तेल मिला दें और रूई की मदद से इस रस को बालों पर अच्छे से लगा लें। जब ये रस अच्छे से सूख जाए तो पानी की मदद से बालों को धो लें। आप इस उपाय को हफ्ते में तीन दिन करें।

सरसों का तेल

सरसों के तेल को भी बालों के लिए उत्तम माना जाता है और रोज ये तेल बालों पर लगाने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों के बार झड़ रहे हैं वो लोग रोज इस तेल से अपने सिर की अच्छे से मालिश किया करें।

बीन्स खाएं

बीन्स खाने से बाल गिरने की समस्या दूर हो जाती है और नए बाल उगने में मदद भी मिलती है। बाल गिरने पर आप बीन्स को अपनी डाइट में शामिल कर लें और हफ्ते में चार दिन इस सब्जी को जरूर खाएं। बीन्स के अलावा आप आयरन युक्त चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर लें। क्योंकि शरीर में आयरन की कमी होने के कारण भी बाल गिरने लग जाते हैं।

Back to top button