स्वास्थ्य

सर्दी जुकाम ही नहीं ‘विक्स वेपोरब’ के साथ जुड़े हैं ये बेजोड़ के फायदे, जिन से आप हैं आज तक अनजान

सर्दी जुकाम होने पर अगर विक्स लगाई जाए तो जुकाम से राहत मिल जाती है। जुकाम होने पर लोग विक्स के पानी से भाप लेते हैं या इसे नाक और छाती पर लगाते हैं। विक्स लगाने से बंद नाक तुरंत खुल जाती है और जुकाम दूर हो जाता है। जुकाम भगाने के अलावा विक्स की मदद से और तरह की तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि विक्स की मदद से सेहत से जुड़ी किन परेशानियों से निजात पाई जा सकती है।

विक्स वेपोरब से जुड़े फायदे

स्ट्रेच मार्क

गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क होना आम बात है। स्ट्रेच मार्क से बचने के लिए महिलाएं कई तरह के महंगे उत्पादों का प्रयोग करती है। लेकिन फिर भी पेट पर स्ट्रेच मार्क हो जाते हैं। हालांकि अगर गर्भावस्था के दौरान पेट पर विक्स वेपोरब लगाई जाए तो स्ट्रेच मार्क नहीं होते हैं। दरअसल विक्स वेपोरब नीलगिरी के तेल, देवदार की पत्त‍ियों के तेल, कपूर और आदि चीजों से बनीं होती है। ये सभी चीजें  त्वचा के लिए उत्तम मानी जाती हैं और इनकी मदद से स्ट्रेच मार्क को होने से रोका जा सकता है और इसके निशान को कम भी किया जा सकता है।

फटी एड़ियां

फटी एड़ियां को सही करने में भी विक्स वेपोरब लाभदायक होती है। फटी एड़ियों को सही करने के लिए रोज रात को सोने से पहले एड़ियों पर विक्स वेपोरब लगा लें और मोजे पहन लें। दो दिनों तक पैरों पर विक्स वेपोरब लगाने से फटी एड़ियां सही हो जाएंगी और नर्म बन जाएगी।

कान का दर्द

कई लोगों को कान में दर्द की शिकायत रहती है। कान में दर्द होने पर किसी भी तरह की दर्द निवारक दवाई खाने की जगह आप विक्स वेपोरब को लगा लें। रुई पर थोड़ी सी विक्स वेपोरब लगाकर रुई को कान में डाल लें। विक्स वेपोरब से जुड़ा ये उपाय करने से कान की दर्द दूर हो जाएगी।

चोट का घाव हो सही

चोट लगने पर उसपर विक्स वेपोरब लगा लें। विक्स वेपोरब लगाने से चोट का दर्द दूर हो जाता है और त्वचा को गर्माहट मिलती है। इतना ही नहीं रक्त संचार भी बेहतर हो जाता है।

सनबर्न

सनबर्न के कारण त्वचा काली पड़ जाती है। सनबर्न से बचने के लिए धूप में जाने से पहले विक्स वेपोरब को लगा लें। इसकी हल्की सी परत त्वचा पर लगाने से त्वचा सनबर्न का शिकार नहीं होती है और काली नहीं पड़ती है।

खरोंच

किसी प्रकार की खरोंच लगने पर विक्स वेपोरब का प्रयोग करें। विक्स वेपोरब को खरोंच पर लगाने से खरोंच सही हो जाती। आप थोड़ी सी विक्स वेपोरब में हल्का सा नमक मिला दें और इसे प्रभावित जगह पर लगा लें।

सिरदर्द और माइग्रेन

सिर दर्द और माइग्रेन के दर्द को सही करने में भी विक्स वेपोरब फायदेमंद मानी जाती है और विक्स वेपोरब को लगाने से दर्द एकदम दूर हो जाता है। सिर में दर्द होने पर आप माथे पर विक्स वेपोरब को अच्छे से लगा दें और किसी कपड़े को सिर पर बांध लें। दर्द तुरंत भाग जाएगी।

Back to top button