अध्यात्म

10 जनवरी तक इन 7 राशियों के लोग रहें संभलकर, भूलकर भी ना करें शुभ काम

बृहस्पति राशि से निकलकर सूर्य ग्रह ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है और इस राशि में सूर्य  17 दिसंबर से 10 जनवरी तक निवास करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से 7 राशियों पर इसका अशुभ फल पड़ेगा। जबकि अन्य राशियों के लिए ये परिवर्तन शुभ साबित होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि पर सूर्य के इस परिवर्तन का अशुभ असर देखने को मिलेगा और इस राशि के जातकों को कारोबार और आर्थिक मामले से जुड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए मेष राशि के लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष राशि

इस राशि के लोगों को अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती है। करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। इस राशि के लोग 10 जनवरी के बाद जीवन से जुड़े अहम फैसले लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है।  इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क राशि

धनु राशि में बृहस्पति के अस्त होने से इस राशि को शुभ फल मिलेगा। इस राशि के जातकों के जीवन की परेशानियां कम होने लग जाएगी और धन संबंधी लाभ होगा।

सिंह राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सिंह राशि पर अच्छा रहेगा और इस राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि इस राशि के जातकों को थोड़े से मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

परेशानियों में कमी आएगी वैवाहिक जीवन अच्छे से गुजरेगा। मानसिक परेशानियां भी खत्म हो जाएगी और धन लाभ होगा।

तुला राशि

कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और करियर को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत पर खासा ध्यान दें क्योंकि सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। करियर में भी तरक्की मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है और धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि पर इस अस्त का बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा और इस राशि के लोगों की सेहत खराब रहे सकती है। इसके अलावा संपत्ति में हानि भी हो सकती है।

मकर राशि

नौकरी और बिजनेस को लेकर तनाव रहेगा। जो कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावान कम है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप 10 जनवरी के बाद ही लें तो ज्यादा बेहतर होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर सूर्य का ये राशि परिवर्तन ठीक-ठाक रहेगा। पुराने कार्य में सफलता मिल सकती है। हालांकि मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती हैं। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों की सेहत खराब रहे सकती है। अपनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस राशि के लोग एक महीने तक कोई नहीं वस्तु ना खरीदें।

Back to top button