बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड के सबसे पावरफुल खानदान, सालों से इंडस्ट्री में है इनका नाम

बॉलीवुड से जु़ड़ी कई फिल्मों के किस्से आपने सुने ही होंगे, लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सुना हो। फिल्म इंडस्ट्री के नाम कई रिकॉर्ड् है लेकिन बॉलीवुड के सबसे लंबे और बड़े खानदान के बारे में आप नहीं जानते होंगे। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं और ये हैं बॉलीवुड के सबसे पावरफुल खानदान, अगर आप बॉलीवुड के फैन हैं तो आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए।

ये हैं बॉलीवुड के सबसे पावरफुल खानदान

बॉलीवुड में ऐसे कई परिवार हैं जो सालों से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। ऐसे ही दिग्गज खानदानों पर नजर डालें तो कुछ कलाकार बहुत ही सफल हुए तो कुछ अपना नाम बनाने में नाकामयाब हुए। चलिए बताते हैं आपको बॉलीवुड के सबसे मशहूर और पावरफुल परिवारों के बारे में..

कपूर खानदान

बॉलीवुड के मशहूर परिवारों की बात करें तो सबसे पहला नाम कपूर खानदान का नाम आता है। इस परिवार का बॉलीवुड से काफी पुराना नाता है। इसमें सबसे पहला नाम पृथ्वीराज कपूर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा और ये दौर 30 का था। इसके बाद इनके बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा और फिर राज कपूर के बेटे रणधीर, राजीव और ऋषि कपूर ने इस परंपरा को बनाए रखा और फिर तीसरी पीढ़ी रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने इसे आगे बढ़ाया। बता दें कपूर खानदान का फिल्मों में योगदान देखकर इनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है।

बच्चन परिवार

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन से अलग हटकर बॉलीवुड में जगह बनाई। इनकी शादी अभिनेत्री जया भादुड़ी के साथ हुई और इनके बेटे अभिषेक बच्चन ने इस परंपरा को फिल्मों में काम करके बढ़ाया। अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

अख्तर आजमी खानदान

अख्तर आजमी खानदान भी बॉलीवुड में लंबे समय से टिका है। गीतकार जावेद अख्तर ने पहले हनी ईरानी के साथ शादी की जिनसे इन्हें एक्टर फरहान अख्तर और फिल्ममेकर जोया अख्तर हुए और आज इन दोनों का नाम इंडस्ट्री में है। वहीं इनकी दूसरी शादी शबाना आजमी के साथ हुई जो बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। वहीं हनी ईरानी की बहन डेजी ईरानी फिल्म मेकर फरहा खान की मां है।

चोपड़ा और जौहर खानदान

बलदेव राज चोपड़ा ने बीआर फिल्म्स प्रोडक्शन का निर्माण किया और उनके छोटे भाई यश चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स बनाया। इन दोनों ने अपने-अपने प्रोडक्शन में कई सुपरहिट फिल्में दी वहीं यशराज फिल्म्स की परंपरा उनके बेटे आदित्य और उदय चोपड़ा निभा रहे हैं। बाद जौहर खानदान की करें तो यश जौहर यश चोपड़ा की बहन के पति थे। हीरू जौहर और यश जौहर के बेटे करण जौहर हैं जो आज बॉलीवुड के सफल निर्देशक-निर्माता है।

खान परिवार

मशहूर लेखक सलीम खान और सलमा खान के बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान है। वहीं सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन के साथ दूसरी शादी की और ये दोनों एक ही घर में रहती हैं। अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा भी खान परिवार से ताल्लुख रखती हैं तो वहीं सलीम खान की बेटी अलवीरा के पति बॉलीवुड एक्टर अतुल अग्निहोत्री हैं।

Back to top button