अध्यात्म

वर्ष 2020 में बन जाएंगे आप मालामाल, बस कर दें लाल किताब में बताए ये सरल उपाय

नया साल शुरू होने वाला है। नए साल में आपका भाग्य चमका रहे और आपको धन प्राप्ति हो इसके लिए आप नीचे बताए गए उपायों को करें। लाला किताब में बताए गए ये उपाए अचूक हैं और इन्हें करने से नव वर्ष में आप मालामाल बन जाएंगे।

धनवान बनने के लिए करें ये सरल उपाय

ग्रहों से जुड़े उपाय

अगर कोई ग्रह आपके अनुकूल नहीं है तो आप इस टोटके को करें। इसे करने से ग्रह शांत हो जाएगा और आपको धन लाभ होगा।

सूर्य ग्रह – जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह की दिशा सही नहीं चल रही है। वो लोग ताम्बे का सिक्का बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। ये टोटका करने से सूर्य ग्रह आपको शुभ फल देगा।

चन्द्र ग्रह – चंद्र ग्रह को शांत करने के लिए दूध के अंदर चांदी की सिक्का डाल लें। इसके बाद ये दूध किसी पेड़ पर चढ़ा दें। ये उपाय करने से चंद्र ग्रह के प्रकोप से आपकी रक्षा होगी।

मंगल ग्रह- मंगलवार को लाला रंग की चीजों का दान करें और हनुमान को लाल रंग का सिंदूर अर्पित करें।

बुध ग्रह- बुध ग्रह को शांत करने के लिए हरी चीजों का दान करें और माथे पर लाल रंग का सिंदूर लगाएं।

गुरु ग्रह – गुरुवार के दिन पीली दाल का दान करें और हल्दी का तिलक अपने माथे पर लगाएं। इसके अलावा केले के पेड़ की पूजा करें।

शुक्र ग्रह – शुक्रवार के दिन दूध और दही का दान करें।

शनि ग्रह – शनि ग्रह को शांत करने के लिए तेल का दान करें और काला कंबल किसी गरीब व्यक्ति को दें।

राहू ग्रह – इस ग्रह को अपने अनुकुल करने के लिए बहते पानी में लोहे की वस्तु को प्रवाहित करें और मुली का दान करें।

केतु ग्रह- केतु ग्रह के प्रकोप से बचने के लिए सफेद तिल बहते पानी में बहाएं।

अन्न दान

मालामाल बनने के लिए  इस टोटके को करें। इसके तहत रात को सोते समय अपने सिरहाने के पास एक बर्तन में जौं रख दें। सुबह इस जौं को गाय को खाने के लिए दे दें। इसके अलावा जब भी आप भोजन करें तो उस भोजन में से थोड़ा सा खाना कौवे को, कुत्ते को और गाय को खिलाएं। ये दोनों उपाय करने से आप धनवान बन जाएंगे।

गुड़ की रोटी खिलाएं

गुरुवार के दिन आटे और गुड़ की रोटी बनाएं और इस रोटी को शाम के समय गाय को खिलाएं। लगातार  3 गुरुवार ये उपाय करने से गरीबी आपसे दूर रहेगी और आपको धन लाभ होगा।

रखें लाल रंग का कपड़ा

लाल रंग के कपड़े में एक लौंग, इलायची और हल्दी बांध दें और इस कपड़े को तिजोरी के अंदर रख दें। ऐसा करने से लक्ष्मी मां की कृपा आप पर बन जाएगी और आप धनवान बनें रहेंगे।

पीपल के पेड़ की पूजा

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और इस पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। इसके अलावा इस पेड़ की जड़ पर दूध भी अर्पित करें। दरअसल पीपल के पेड़ पर विष्णु जी और लक्ष्मी मां का वास माना जाता है और ये उपाय करने से लक्ष्मी मां प्रसन्न हो जाती हैं।

Back to top button