Health

जानें क्या होता है व्हे प्रोटीन और व्हे प्रोटीन के फायदे (Whey Protein)

व्हे प्रोटीन एक प्रकार का सप्लीमेंट होता है जिसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर का एनर्जी लेवल एकदम बढ़ जाता है। इतना ही नहीं व्हे प्रोटीन की मदद से बॉडी बनाई जा सकती है और मसल्स वाला शरीर पाया जा सकता है। जो लोग अपनी मसल्स या बॉडी अच्छी बनाना चाहते हैं। वो लोग व्हे प्रोटीन का सेवन किया करें। इसे खाने से शरीर अंदर से मजबूत बन जाता है। व्हे प्रोटीन के फायदे (Whey Protein) इसे खास सप्लीमेंट बनाते हैं।

क्या होता है व्हे प्रोटीन (Whey Protein)

व्हे प्रोटीन के फायदे

व्हे प्रोटीन (Whey Protein) एक ‘कंप्‍लीट प्रोटीन’ होता है जिसे दूध के साथ खाया जाता है। व्हे प्रोटीन में ग्लूटामिन, ब्रांच्ड एमीनो एसिड्स, अमीनो एसिड्स और कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी तत्व मसल्स और बॉडी डेवलप करने में सहायक माने जाते हैं। आपने कई बार देखा होगा की खिलाड़ी और जिम जाने वाले लोग एक्सरसाइज के तुरंत बाद प्रोटीन पीया करते हैं। यह प्रोटनी व्हे प्रोटीन होता है। इसे अपने वजन के हिसाब से लिया जाता है। वहीं व्हे प्रोटीन के फायदे (Whey Protein) क्या होते हैं, इससे जुड़े नुकसान, इसे किस तरह से खाया जाता है और इसके प्रकार, इन सबकी जानकारी इस तरह से है।

व्हे प्रोटीन के फायदे (Whey Protein ke fayde)

व्हे प्रोटीन का उपयोग बॉडी बनाने में किया जाता है। बॉडी बनाने के लिए जिम करने के साथ साथ सप्लिमेंट खाना भी जरुरी होता है। व्हे प्रोटीन भी एक प्रकार का सप्लिमेंट है। आइये जानते हैं व्हे प्रोटीन के फायदे-
व्हे प्रोटीन के फायदे

मसल्स बनें मजबूत

व्हे प्रोटीन लेने से मसल्स पर अच्छा असर पड़ता है और मसल्स मजबूत बन जाती हैं। इसलिए जिन लोगों की मसल्स कमजोर हैं वो इसका सेवन किया करें। एक महीने तक इसे पीने से मसल्स की सेहत पर अच्छा असर पडेगा।

शरीर की हो अच्छे से ग्रोथ

व्हे प्रोटीन के फायदे

व्हे प्रोटीन के फायदे शरीर की ग्रोथ के लिए अच्छे होते हैं। शरीर की ग्रोथ के लिए अमीनो एसिड्स बेहद ही जरूर होता है। अमीनो एसिड्स की कमी शरीर में आने से शरीर की ग्रोथ सही से नहीं होती है। वहीं व्हे प्रोटीन में अमीनो एसिड्स पाया जाता है और इसे पीने से शरीर में अमीनो एसिड्स की कमी नहीं होती है और ऐसा होने से शरीर का विकास अच्छे से होता है।

मसल्स जल्द होती हैं रिकवरी

व्हे प्रोटीन के फायदे

कसरत करने के बाद लोगों को व्हे प्रोटीन (Whey Protein) पीने की सलाह जरूर दी जाती है। दरअसल इसे पीने से मसल्स जल्द ही रिकवरी कर लेती हैं। इसलिए करसत करने के बाद आप इसे जरूर पीएं। ताकि कसरत के दौरान आपकी थकी मसल्स जल्द ही रिकवरी कर लें। इसके अलावा ये आसानी से और जल्द ही पच भी जाता है।

व्हे प्रोटीन के फायदे मधुमेह रोगियों के लिए

व्हे प्रोटीन के फायदे

व्हे प्रोटीन के फायदे मदुमेह के रोगियों के लिए लाभदायक होते हैं। टाइप-2 डायबिटीज के रोगों के लिए व्हे प्रोटीन उत्तम साबित होता है और इसे पीने से फायदा पहुंचता है। इतना ही नहीं व्हे प्रोटीन का प्रयोग डायबिटीज की दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। इसलिए डायबिटीज के रोगी इसे खाया करें।

उच्च रक्तचाप करे कम

व्हे प्रोटीन के फायदे

व्हे प्रोटीन के फायदे (Whey Protein) हाई बीपी यानी उच्च रक्तचाप से भी जुड़े हुए हैं। उच्च रक्तचाप के रोगों व्हे प्रोटीन का सेवन किया करें। क्योंकि इस पर किए गए एक शोध के अनुसार व्हे प्रोटीन को खाने से उच्च ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। दरअसल इसमें बायो एक्टिव पेप्टाइड होता है जो कि उच्च रक्तचाप सही करने का काम करता है।

व्हे प्रोटीन के प्रकार

व्हे प्रोटीन तीन प्रकार का होता है। जिनके नाम कंसंट्रेट (Concentrate), आइसोलेट (Isolate) और हाइड्राेलाइज्ड (Hydrolyzed) है।

कंसंट्रेट : इस प्रकार के व्हे प्रोटीन में प्रोटीन की मात्रा 25% से लेकर 80% तक होती है। अधिकतर लोगों द्वारा इसी प्रोटीन को खाया जाता है।

आइसोलेट : आइसोलेट प्रोटीन में प्रोटीन की मात्रा 90-95% होती है। इसे खाने से मसल्स पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

हाइड्राेलाइज्ड : व्हे प्रोटीन का यह तीसरा प्रकार हैं और यह अन्य दो प्रोटीनों से अधिक महंगा होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा 100% पाई जाती है। जो लोग अपनी मसल्स या बोडी जल्द बनाना चाहते हैं वो लोग इस प्रोटीन का सेवन किया करते हैं।

व्हे प्रोटीन के पौष्टिक तत्व (Whey Protein Nutritional Value in Hindi)

व्हे प्रोटीन में बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। आइये जानते हैं 100 ग्राम व्हे प्रोटीन के पौष्टिक तत्व –

पोषक तत्व मात्रा
प्रोटीन 58.14 g
एनर्जी 359 Kcal
फैट 1.16 g
कोलेस्ट्रॉल 12 mg
कार्बोहाइड्रेट 29.07 g
विटामिन्स
विटामिन ए 2907 IU
विटामिन बी-12 3.49 µg
विटामिन ई 7.85 mg
विटामिन के 46.5 µg
फोलेट्स 395 µg
विटामिन बी-6 1.163 mg
मिनरल्स
आयरन 1.26 mg
कैल्शियम 698 mg
मैग्नीशियम 233 mg
जिंक 8.72 mg
मैंगनीज 233 mg
फॉस्फोरस 581 mg
लिपिड
कोलेस्ट्रॉल 12 g
फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड 0.581 g

व्हे प्रोटीन का सेवन कैसे करें

  • व्हे प्रोटीन (Whey Protein) को दूध से बनें किसी भी उत्पाद के साथ लिया जा सकता है। आप इसे गर्म दूध, दही या मिल्क शेक में डालकर पी सकते हैं। दूध के साथ इसे पीने के लिए एक गिलास दूध गर्म कर लें और उसके अंदर इसे डालकर पी लें।
  • मिल्क शेक बनाते समय उसमें व्हे प्रोटीन डाल लें और इसे अच्छे से मिक्स करके पी लें।

कब करें सेवन

व्हे प्रोटीन के फायदे

व्हे प्रोटीन (Whey Protein) को कसरत से पहले या कसरत के बाद पीना चाहिए? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। दरअसल व्हे प्रोटीन को आप कसरत से पहले या कसरत के बाद भी पी सकते हैं। व्हे प्रोटीन (Whey Protein) पर किए गए शोध में पाया गया है कि कसरत के पहले या बाद में व्हे प्रोटीन लेने से बॉडी पर सामान असर ही पड़ता है। इसलिए आप जिस समय चाहें इसे ले सकते हैं। हालांकि अधिक लोग इसे कसरत के बाद पीना पसंद करते हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

  • जब भी आप व्हे प्रोटीन लेना शुरू करें तो उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट के कहने पर ही इसका सेवन करें।
  • केवल अच्छी कंपनी के व्हे प्रोटीन का ही सेवन करें।
  • अधिक मात्रा में व्हे प्रोटीन ना लें।

व्हे प्रोटीन से जुड़े नुकसान

  • अधिक मात्रा में व्हे प्रोटीन खाने से किडनी में स्टोन हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन अधिक ना करें। साथ में ही जिन लोगों को स्टोन की समस्या है वो इसे लेने से बचें।
  • व्हे प्रोटीन में लैक्टोज पाया जाता है और अधिक मात्रा में लैक्टोज खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पेट की तरह ही इसका बुरा प्रभाव लीवर पर भी पड़ता है।
  • कई बार व्हे प्रोटीन की वजह से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है।
  • अधिक व्हे प्रोटीन लेने से मन खराब हो सकता है और उल्टी आ सकती है।

कितनी मात्रा में लें व्हे प्रोटीन (Whey Protein)

व्हे प्रोटीन को अधिक मात्रा में ना लें। इसे 25 से 50 ग्राम मात्रा में लेना ही उत्तम होता है। वहीं इसका सेवन वो ही लोग करें जो कसरत करते हैं या जिम जाते हैं।

व्हे प्रोटीन के फायदे (Whey Protein), इसके नुकसान, इसे किस तरह से खाया जाता है और इत्यादि तरह की जानकारी इस लेख के जरिए आपको दी गई है। हम उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया हो।

यह भी पढ़ें : मेडिटेशन के शरीर के लिए फायदे

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 pascol4d slot gacor slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 4d babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto togel toto togel toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/