स्वास्थ्य

खाना खाते हुए अगर जल जाए जीभ तो करें ये उपाय, तुरंत मिल जाएगा आराम

कई बार गर्म चीजों का सेवन करने से जीभ जल जाती है और जीभ में दर्द होने लग जाती है। अगर खाना खाते हुए गलती से आपकी जीभ जल जाए तो आप नीचे बताए गए उपायों को तुरंत करें। इन उपायों को करने से जीभ को आराम मिलता है और जली हुई जीभ 24 घंटे के अंदर ही सही हो जाती है। तो आइए जानते हैं जली जभी को सही करने से जुड़े सरल घरेलू उपाए।

जीभ जलने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय

देसी घी लाएं

गर्म खाना खाते हुए अगर जीभ जल जाए तो आप थोड़ा सा देसी घी जीभ पर अच्छे से लगा लें। जले हुए हिस्से पर घी लगाने से घाव जल्द ही सही हो जाता है और जलन भी नहीं होती है।

मीठी चीज खाएं

जली जीभ को ठीक करने के लिए मीठी चीज खाना कारगर साबित होता है और मीठा खाना खाने से जीभ को आराम मिलता है। इसलिए जीभ जलने पर गुड़ या थोड़ी सी चीनी जीभ पर रख लें। ये उपाय करने से घाव एकदम सही हो जाएगा।

शहद खाएं

शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो कि किसी भी प्रकार के घाव को भरने में कारगर माने जाते हैं। इसलिए जीभ जलने पर अगर शहद खाया जाए तो जीभ सही जो जाती है और घाव जल्द भर जाता है। इतना ही नहीं दर्द से आराम भी मिल जाता है।

दही खाएं

दही खाने से भी जीभ को आराम मिलता है। इसलिए जीभ जलने पर थोड़ा सा दही जीभ पर रख लें। ऐसा करने से जीभ को ठंडक मिलेगी और जला हुआ हिस्सा सही हो जाएगा। दही की तरह ही पेपरमिंट को भी जीभ पर रख सकते हैं। पेपरमिंट रखने से ठंडक का एहसास होता है और जलने के कारण जीभ में होने वाली दर्द और जलन एकदम सही हो जाती है। अगर आपके पास पेपरमिंट नहीं है तो आप मिंट च्युइंगम भी चबा सकते हैं। इसे चबाने से भी आराम मिलेगा।

बर्फ रखें

जीभ जलने के तुरंत बाद उसपर बर्फ रख लें। बर्फ रखने से जलन नहीं होगी और दर्द भी सही हो जाएगी। हालांकि बर्फ को अधिक देर तक जीभ पर ना रखें। अधिक देर तक जीभ पर बर्फ रखने से जलन और बढ़ सकती है।

टूथपेस्ट लगाएं

टूथपेस्ट को भी जीभ पर लगाने से जले का घाव सही हो जाता है। जीभ जलने पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर उसे जीभ पर लगा लें और 10 मिनट तक टूथपेस्ट जीभ पर लगाए रखें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल की मदद से भी जले हुए घाव को सही किया जा सकता है। जीभ जलने पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल इसपर लगा लें। समय-समय पर एलोवेरा जेल जीभ पर  लगाने से घाव सही हो जाएगा और जलन भी दूर हो जाएगी।

ऊपर बताए गए उपायों को करने के बाद भी अगर जीभ को आराम नहीं पहुंचता है। तो आप डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि जीभ का अधिक हिस्सा जल जाने से  घाव भरने में समय लग जाता है और संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर से दवा लेना उत्तम विकल्प होता है।

Back to top button