अध्यात्म

पैसों की तंगी होने पर गुरुवार को करें ये उपाय, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

गुरुवार के दिन नीचे बताए गए टोटके करने से आर्थिक संकट दूर हो जाता है और धन लाभ होने लगता है। इतना ही नहीं गुरुवार के दिन ये टोटके करने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति और विष्णु भगवान का समर्पित होता है और इस दिन इन दोनों भगवानों की पूजा करना शुभ माना जाता है। जिन लोगों को जीवन में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है वो लोग गुरुवार के दिन इन दोनों देवता की पूजा करें और नीचे बताए गए उपायों को आजमाएं। इन उपायों को करने आर्थिक संकट खत्म हो जाएगा।

गुरुवार के दिन करें ये टोटके, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

करें केले के पेड़ की पूजा

गुरुवार के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद आप केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ की पूजा करने से आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। आप केले के पेड़ को सबसे पहले जल अर्पित करें। इसके बाद पेड़ पर हल्दी और चने की दाल चढ़ाएं। एक धूप जालकर उसे इस पेड़ के पास रख दें और इस पेड़ पर मौली का धागा बाध दें और इसकी परिक्रमा करें।

करें पीली चीजों का दान

गुरुवार के दिन जितना हो सके उतना पीली चीजों का दान करें। दरअसल बृहस्पति ग्रह से पीला रंग जुड़ा होता है और इस दिन पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती है।

तुलसी पर दूध चढ़ाएं

धन में हानि होने पर आप इस उपाय करें। इस उपाय के तहत आप तुलसी के पौधे की पूजा करें और तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाएं। तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाने से धन हानि नहीं होगी।

बृहस्पति कथा पढ़ें

गुरुवार के दिन बृहस्पति कथा पढ़ने से हर कामना पूरी हो जाती है। इसलिए इस दिन ये कथा जरूर पढ़ें। इस कथा को पढ़ने से पहले कथा की किताब की पूजा करें और किताब को फूल और अगरबत्ती अर्पित करें। पुरी कथा पढ़ने के बाद ऊं बृं बृहस्पतये नम:। मंत्र का जाप 11 या 21 बार करें।

व्रत करें

लगातार 11 गुरुवार व्रत करना लाभकारी होता है। इसलिए आप 11 गुरुवार व्रत करें। इसके अलावा इस दिन केवल पीले रंग का खाना ही खाएं और माथे पर हल्दी का तिलक भी जरूर लगाएं। इस व्रत के दौरान आप रात के समय मीठी चीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें की गुरुवार के दिन केले का सेवन ना करें।

हल्दी के पानी से नहाएं

इस दिन हल्दी के पानी से नहाएं। नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी डाल लें और इससे स्नान कर लें। स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र ही धारण करें और करते समय पीले रंग के फूलों का ही प्रयोग करें।

ऊपर बताए गए उपायों को जरूर करें। इन उपायों को करने से धन संकट दूर हो जाएगा और आप पर भगवान की कृपा बन जाएगी। वहीं जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह भारी है वो लोग भी इन उपायों को कर सकते हैं।

Back to top button