दिलचस्प

चाणक्य के अनुसार केवल इसी तरह की युवती से करें शादी, घर बन जाएगा स्वर्ग

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनकी नीतियों की वजह से ही चन्द्रगुप्त मौर्य एक आम इंसान से राजा बन पाए थे। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों पर एक किताब भी लिख रखी हैं और इस किताब में कई सारी नीतियां बताईं है। आचार्य चाणक्य के अनुसार एक व्यक्ति की कामयाबी के पीछे उसकी पत्नी का अहम किरदार होता है। इसलिए जब भी आप विवाह करने की सोचे तो ऐसी युवती से ही शादी करें जिसके अंदर नीचे बताए गए गुण हों। क्योंकि अच्छा जीवन साथी नहीं मिलने से जीवन बर्बाद हो जाता है और हमेशा तनाव भरा रहता है।

सम्मान करने वाली लड़की

 

जो लड़की बड़े लोगों का सम्मान करती है वो एक अच्छी जीवनसाथी साबित होती है। इसलिए आप केवल उसी लड़की से विवाह करें जिसे लोगों का सम्मान करना आता हो। दरअसल जिन लड़कियों के दिल में औरों के लिए सम्मान और प्रेम होता है वो लड़की घर को स्वर्ग बना देती है और ऐसा होने पर घर में सदा शांति बनीं रहती है।

पूजा पाठ करें

चाणक्य निति के अनुसार जो महिलाएं पूजा पाठ करती हैं और धार्मिक कार्य करती हैं उनके घर में बरकत बनीं रहती है। इसलिए आप केवल उसी महिला से शादी करे जो धार्मिक कार्य करती हो और जिसके मन में आस्था हो।

करें जीवन साथी का आदर

अपने जीवन साथी का सदा सम्मान करना चाहिए और उसके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। जीवनसाथी का साथ मिलने से हर कार्य को कामयाबी के साथ किया जा सकता है। पति और पत्नी का रिश्ता सम्मान और आदर पर निर्भर होता है। आचार्य चाणक्य  के अनुसार केवल उसी युवती को अपना जीवनसाथी बनाएं जो आपका आदर करें और आपके फैसलों में आपका साथ दे।

धैर्यवान

जीवन में धैर्य होना बेहद ही जरूरी होती है। धैर्य एक ऐसा गुण होता है जो किसी भी बिगड़े बात को सही कर सकता है। जीवन में कई बार ऐसा दौर आता है जब पति और पत्नी के बीच में अक्सर लड़ाई होने लग जाती है और ऐसे समय पर धैर्य ही काम आता है। इसलिए हर युवती के अंदर धैर्य जरूर होना चाहिए। धैर्यवान लड़कियां अपनी शादी शुदा जिंदगी को सही से संभाल लेती हैं।

अच्छे संस्कार वाली

आचार्य चाणक्य  के अनुसार केवल उसी युवती को अपनी अर्धांगिनी बनाएं जो संस्कारी हो और अपने बड़े लोगों की बात को मानती हो। असंस्कारी युवती से शादी करने से घर का माहौल खराब हो जाता है और जीवन सदा तनाव से भरा रहता है।

पुण्य कार्य करे

जो महिलाएं पुण्य कार्य करती हैं उनका सौभाग्य अच्छा बना रहता है। इसलिए शादी से पहले आप लड़की के अंदर दान और पुण्य की भावना है कि नहीं ये भी देख लें। अगर किसी युवती के अंदर चीजों का दान और पुण्य कार्य करने की इच्छा ना हो तो उस युवती से आप विवाह ना करें।

आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए ये गुण अगर किसी युवती के अंदर आपको दिखे तो उस युवती से आप जरूर विवाह करें। ऐसी महिलाएं घर को स्वर्ग बना देती हैं और आपके बुरे वक्त में आपका साथ जरूर देती हैं।

Back to top button