विशेष

अगर उस पार्टी में नहीं पहुंचती प्रियंका तो नहीं होती ‘निक्यांका’ की शादी, जानें उस रात की कहानी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जब शौहरत की सीढ़ी चढ़ रही थीं तो उनके पास सब कुछ था। लोगों को उनके अफेयर के क़िस्से सुनने को मिल जाते थे, लेकिन ये नहीं पता चल पाता था की प्रियंका किसे लेकर सीरियस हैं। ऐसे में जब पहली बार अचानक से निक और प्रियंका के रोके की तस्वीर सामने आई तो दुनिया चौंक गई। कहां सालों साल अफेयर के बाद भी प्रियंका किसी से बंधन में नहीं बंध पाई वहीं प्रियंका अपने सोलमेट से जब मिली तो उन्हें दिल दे बैठी। दोनों ने 2018 में 1-2 दिसंबर को शादी कर ली। हाल ही में प्रियंका ने निक जोनास को सरप्राइज देते हुए एक डॉगी गिफ्ट किया था। अक्सर ही ये कपल एक दूसरे को कोई खूबसूरत तोहफ़ा देता ही रहता है। हालांकि आज भी कुछ लोगों को इनके अफेयर की पूरी कहानी नहीं पता। तो चलिए आपको बताते हैं की इस कपल के प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी।

प्रियंका को देखते ही दिल हार गए निक

निक और प्रियंका का पहली नजर का प्यार था। दोनों पहली बार एक पार्टी में क़ॉमन फ़्रेंड के जरिए मिले वहीं निक प्रियंका को दिल दे बैठे। निक ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था की वो प्रियंका पर अपना दिल हार गए थे। इसके बाद साल 2017 में मेट गाला से कुछ महीने पहले ही इस पार्टी का आयोजन कराया गया था।

निक ने बताया की उनकी मुलाकात मेट गाला के बाद भी प्रियंका से होती रही और उन्होंने इस रिश्ते को रोमांटिक बनाने का फैसला किया। जो कुछ हो रहा था वो जल्दी हो रहा था, लेकिन दोनों को ही अंदर से पता था की ये सही है। इसके बाद निक ने प्रियंका को प्रपोज कर दिया। प्रियंका भी निक के प्यार में डूब चुकी थी और उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार लिया। इसके बाद दोनों के रोके की खबर ने सबका ध्यान खींच लिया।

प्रियंका और निक की शादी बहुत है ग्रैंड तरीके से हुई। 1 दिसंबर को दोनों ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की तो 2 दिसंबर को दोनों ने सात फेरे लेकर हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। दोनों की शादी ने ज़बरदस्त सुर्खियां बटोरीं और इनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी।

सोलमेट हैं निक-प्रियंका

शादी से पहले प्रियंका का नाम शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे कई बड़े सितारों से जुड़ा था, लेकिन इनके अफेयर में कितनी सच्चाई थी वो किसी को नहीं पता था। वहीं निक जोनास का नाम भी माइले साइरस, सेलेना गोम्स, लिलि कोलिन्स जैसी कई खूबसूरत अदाकारा और सिंगर के साथ जुड़ा, लेकिन किसी के साथ भी इनका रिलेशन लंबे समय तक नहीं चला। इसके बाद जब प्रियंका और निक एक दूसरे से मिले तो पहली नजर में ही जान गए कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं।

कल निक और प्रियंका ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। अक्सर दोनों की तस्वीरें सामने आ जाती हैं। इन तस्वीरें में दोनों की कमैस्ट्री साफ झलकती है। साथ ही इन्हें देखकर कपल्स जलन की भावना में घिर जाते हैं। हालांकि दोनों की शादी से लेकर अब तक कई बार उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ने हमेशा ही एक दूसरे का बचाव किया। इनके फैंस को दूसरी गुड न्यूज का भी इंतजार है, लेकिन निक औऱ प्रियंका अभी अपने अपने करियर मे बिजी है। उनका कहना है कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो मीडिया को इस बारे में वो ज़रुर बताएंगे।

पढ़ें- बिल्कुल प्रियंका जैसा लहंगा पहन दुल्हन बनी बबीता फोगाट, देखिए शादी और मेहंदी की ये खास तस्वीरें

Back to top button