अध्यात्म

प्राण निकलने से पहले व्यक्ति को यमराज देते हैं यह 6 संकेत, ना करें इन्हें अनदेखा

मृत्यु आने से पहले यमराज द्वारा इंसान को कई तरह के संकेत दिए जाते हैं। जो कि जीवन के अंत की और इशारा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मनुष्य के अनुरोध पर यमराज द्वारा ये वचन दिया गया था कि जब भी किसी व्यक्ति की मौत होगी तो उस व्यक्ति को उनके द्वारा कुछ संकेत दिए जाएंगे। ताकि उस व्यक्ति को अपनी मौत के बारे में पता चल सके और वो अपने जीवन के अधूरे कामों को पूरा कर सकें। इसलिए ये माना जाता है कि जब भी किसी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है तो उसे मौत का एहसास हो जाता है। वहीं यमराज द्वारा वो कौन से संकेत हैं जो मृत्यु होने की और इशारा करते हैं वो इस प्रकार हैं।

मरने से पहले मिलते हैं ये संकेत

उम्र बढ़ना

उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर कमजोर होने लग जाता है और शरीर में कई सारे बदलाव भी आने शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर  शरीर कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। इतना ही नहीं बाल सफेद होने लग जाते हैं और हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं। शरीर में होने वाले ये बदलाव इस दुनिया को छोड़कर जाने का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है।

बुरे सपने आना

कई बार हम लोगों को भयानक सपने आते हैं। हालांकि ये सपने एक या दो बार आए तो ये आम बात हैं। लेकिन बार-बार एक ही भयानक सपना आना और सपने में काला इंसान दिखाई देना यमराज की और से भेजा गया संकेत माना जाता है। इसलिए जिन लोगों को बार बार बुरे सपने आएं वो समझ लें कि इस दुनिया को अलविदा कहने का समय आ गया है और वो अपने सभी जरूरी कामों को पूरा कर लें।

भूख प्यास ना लगना

मृत्यु होने से पहले इंसान की भूख प्यास खत्म हो जाती है और वो किसी भी तरह की चीज का सेवन करना बंद कर देता है। इतना ही नहीं कई बार तो व्यक्ति अपने परिजनों से बात करना भी बंद कर देता है और दुनिया से खुद को काट लेते है और एकांत में रहने लग जाता है।

पूर्वजों का नजर आना

पूर्वजों का नजर आना भी इस दुनिया को छोड़ कर जाने का संकेत माना जाता है। जिन लोगों को बार बार सपनों में अपने पूर्वज दिखाई देते हैं और उन्हें  अपने पास बुलाएं, तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति के जीवन का अंत होने वाला है।

ना दिखाई दे अपनी परछाई


ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति को पानी, तेल या किसी भी तरह के तरल पदार्थ में अपनी परछाई दिखाई देना बंद हो जाती है। उस व्यक्ति की मृत्यु जल्द ही हो जाती है।

सही से ना दिखे प्रकाश

शिवपुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति को अग्नि का प्रकाश सही से ना दिखे, तो वो व्यक्ति समझ ले कि उसके दिन पूरे होने वाले हैं और वो जल्द ही इस दुनिया को अलविदा कहने वाला है। इसके अलावा जब इंसान की कुंडली में राहु, केतु, शनि ग्रह की दिशा बुरी होती है, ये भी उस व्यक्ति का अंत होने की और इशारा होता है।

Back to top button