बॉलीवुड

सरेआम अर्जुन कपूर ने दीपिका को बताया सौतन, कहा- ‘रणवीर की शादी के बाद….’

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका और रणवीर सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। इस बार वे अर्जुन कपूर की वजह से चर्चा में हैं। जी हां, अर्जुन कपूर ने दीपिका और रणवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसकी वजह से एक बार फिर से ये कपल सुर्खियों में आ चुका है। अर्जुन कपूर के बयान के बाद चारों तरफ दीपिका और रणवीर सिंह की ही चर्चा हो रही है, जिसे उनके फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों के बीच की दोस्ती को भी लोग काफी हैरानी से देख रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसकी वजह से वे मीडिया से रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका और रणवीर सिंह के बारे में खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह से दोस्ती को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया, जिसके बाद उनके फैंस भी हैरान हो गए। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर के खुलासे के बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी हैरान हो चुकी हैं, क्योंकि इसके बारे में पहले किसी को नहीं पता था।

दीपिका का सौतन हूं मैं- अर्जुन कपूर

रणवीर सिंह से दोस्ती पर अर्जुन कपूर ने बातचीत करते हुए कहा कि मैं और रणवीर बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच कभी कोई नहीं आया और हम एक दूसरे से सारी बातें शेयर करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि रणवीर सिंह उनके बालों में हाथ फेरते हैं और उन्हें किस भी करते हैं, जिसकी वजह से वे दीपिका के सौतन हुए। बता दें कि रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच काफी गहरी दोस्ती है, जोकि कई दफा स्क्रीन पर भी देखी जा चुकी है और लोग दोनों को एक साथ में खूब पसंद करते हैं।

हमारे बीच में कोई नहीं- अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि मेरे और रणवीर के बीच में कभी कोई नहीं आया। उसकी शादी के बाद भी हमारे रिश्ते पहले जैसे ही हैं, लेकिन मैं फिर भी दीपिका का सौतन ही हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि अर्जुन कपूर और मेरे बीच स्टाडरम का भी फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि हम दोनों एक दूसरे से दिल से जुड़े हैं। बता दें कि जैसे ही अर्जुन कपूर ने ये खुलासा किया, वैसे ही लोगों की नजरें उन पर टिक गई और हर कोई इस खुलासे से हैरान हो गया।

फिल्म पानीपत में आएंगे नज़र

बताते चलें कि अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत 6 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर उनके फैंस बहुत उत्साहित हैं और उससे ज्यादा रणवीर सिंह है। अर्जुन कपूर ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को लेकर रणवीर सिंह बहुत ज्यादा उत्साहित थे और जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो उन्होंने बहुत ही लंबा चौड़ा मैसेज भेजा, जिसकी वजह से हमारा ये खूबसूरत सा रिश्ता और भी ज्यादा खूबसूरत हो गया।

Back to top button