स्वास्थ्य

जड़ से खत्म हो जाएंगे मुहांसे, चेहरे पर लगा लें बस ये फेस पैक

मुहांसे होने पर आप इन्हें अनदेखा ना करें। क्योंकि मुहांसों की वजह से चेहरे पर निशान रहे जाते हैं और अगर समय रहते इनका उपचार नहीं किया जाए तो ये निशान चेहरे पर हमेशा के लिए पड़ जाते हैं। कीटाणुओं के त्वचा के संपर्क में आने पर मुहांसों की समस्या होती है। इनके होने पर चेहरा बेजान हो जाता है और इनमें बेहद दर्द भी होती है। वहीं जब ये सूख जाते हैं तो इनका निशान चेहरे पर रहे जाता है और ये निशान बेहद ही जिद्दी होता है और लाख कोशिश के बाद भी कम नहीं होता है। अगर आपको भी खूब मुहांसे होते हैं तो आप नीचे बताए गए नुस्खों को आजमाएं। इन नुस्खों की मदद से मुहांसे सही हो जाते हैं और इनका निशान भी आसानी से गायब हो जाता है।

मुहांसे होने पर चेहरे पर लगाए ये फेस पैक –

बेसन का पेस्ट लगाएं

बेसन का फेस पैक लगाने से मुहांसे जड़ से खत्म हो जाते हैं। बेसन का फेस पैक तैयार करने के लिए आप बेसन के अंदर दही और शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छ से लगा लें और जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से इसे साफ कर लें। इस पेस्ट को लगाने से मुहांसे एकदम सही हो जाएंगे।

हल्दी का पेस्ट लगाएं

हल्दी को त्वचा के लिए कारगर माना जाता है और इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा पर जमें कीटाणु खत्म हो जाते हैं और ऐसा होने पर मुहांसों से आसाम मिल जाता है। इसके अलावा हल्दी में मौजूद गुण मुहांसों के निशान को कम करने का कार्य भी करते हैं। आप थोड़ी सी हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक रहने दें और जब ये सूख जाए तो गुनगुने पानी से इसे साफ कर दें। ये पेस्ट लगाने से मुहांसे जल्द ही सही हो जाएंगे और इनका निशान भी चेहरे पर नहीं पड़ेगा। वहीं जो लोग नियमित रूप से इस पेस्ट को चेहरे पर लगाते हैं उन्हें मुहांसे बिलकुल नहीं होते हैं।

नीम का पेस्ट लगाएं

नीम के अंदर मौजूद तत्व मुहांसों को तुरंत सही कर देते हैं। इसलिए मुहांसे होने पर आप नीम के कुछ पत्ते लेकर उन्हें अच्छे से पीस लें और ये पेस्ट चेहरे पर लगा लें। इसके अलावा आप चाहें तो नीम के पानी से अपना चेहरा भी साफ कर सकते हैं। रोज दो बार नीम के पानी से चेहरा साफ करने से भी मुहांसे सही हो जाते हैं। आप नीम के कुछ पत्ते लेकर उन्हें पानी में डालकर उबाल लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इसे छना लें। इसके बाद इस पानी से अपने चेहरे को धो लें।

पुदीने का पेस्ट

पुदीने के पत्तों को पीसकर इनका रस निकाल लें और इस रस को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर मुहांसों पर लगा लें। इस पेस्ट को मुहांसों पर लगाने से मुहांसे एकदम गायब हो जाएंगे और आपको इनकी समस्या से निजात मिल जाएगा।

Back to top button