राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन 6 राशियों के साथ होने जा रहा है किस्मत का उलटफेर

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप अपनी जिम्मेदारियां सफलता पूर्वक निभाने में सफल होंगे। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से हो सकते हैं। कुछ लोग किसी व्यक्ति विशेष के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की आवश्कता पड़ेगी। कानूनी मामलों में दखल देने से बचें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

करियर के विषय में : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा कोई उच्च स्थान प्राप्त होगा, नौकरी के लिहाज से सप्ताह सामान्य है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह पूरी तरह से ठीक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपके मानहानि का कारण बने। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। इस सप्ताह आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती हैं जो पद और प्रतिष्ठा में बड़े हैं। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान बना रहेगा। अगर किसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो जीत मिलेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में तकरार बढ़ सकती है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में प्रमोशन के चांस है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह काम के साथ-साथ आपको मौज-मस्ती करने के भी कई मौके मिलेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को प्रबल बनाएंगे। लिहाजा आप सफलतापूर्वक काम भी करेंगे और मौज-मस्ती भी। अपने आस-पास के खुशनुमा माहौल से प्रसन्न रहेंगे, स्वयं को सिद्ध करने के अवसर भी मिलेंगे।

प्यार के विषय में : आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है।

करियर के विषय में : करियर के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द की तकलीफ रहेगी। संतान की तबीयत के सम्बंध में चिंता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस हफ्ते किसी जरूरी काम में परिवार वालों की मदद मिलेगी। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है। आपको कारोबार में सफलता मिल सकती है। अच्छी आमदनी के साथ-साथ आपको काम की संतुष्टि का भी अहसास होगा। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

करियर के विषय में : व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह लाभ प्रदान करने वाला होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत में गिरावट आएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, सफलता के लिए मन लगाकर कार्य करें। आप खुद से हर काम में सक्षम रहेंगे। भाइयों से लंबी बातचीत होने की संभावना है। अपना नजरिया सकारात्मक रखेंगे, तो आपके लिए अच्छा है। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आर्थिक मामलों में सुकून प्राप्त करेंगे एवं निवेश द्वारा सफलता मिलेगी। यात्राओं द्वारा शुभ संयोग बनेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी।

करियर के विषय में : निवेश का फायदा हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करें।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। अगर कोई पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो इस सप्ताह कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है। अपने विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में एक नया जोश रहेगा एवं एक नई शुरुआत आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा।

करियर के विषय में : नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं जातकों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस हफ्ते व्यापार का विस्तार होना तय है। आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल आपको अवश्य मिलेगा। सक्रियता और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। योग्य जनों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं क्रिएटिव कार्यों द्वारा भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए भी सप्ताह उत्तम है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा हो।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। भविष्य में फायदा देने वाले निवेश के बारे में योजना बन सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बड़ी सतर्कता से व्यवहार करें, जो आपका रहस्य उजागर करना चाहता है। ऑफिस में बकाया काम निपटाने पड़ सकते हैं। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। आर्थिक पक्ष सहज रहेगा।

प्यार के विषय में : पुराने प्रेमी से मुलाकात के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : श्वास संबंधी तकलीफ हो सकती है अथवा मानसिक तनाव भी हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी और बिजनेस में नए काम करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। अगर आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। बौद्धिक प्रयासों को बल मिलेगा। शिक्षा और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही की वजह से कष्ट हो सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में अफसरों का सहयेाग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : करियर में मिल-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह छोटी-छोटी बारीकियों पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। ये हफ्ता पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों को इस सप्ताह अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्कता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को महत्व दें।

करियर के विषय में : नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भवन या सम्पत्ति से आय में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत तक वह समस्या भी समाप्त हो जाएगी। आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यवसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भाग्य की प्रबलता से रुके कार्य भी बनेंगे। तेजी बनाए रखें। धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। ऑफिस में नए अधिकार मिलेंगे, अगर आप बुजुर्गों की बात मानते हैं तो आपको लाभ होगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधो में असंतोष बना रहेगा।

करियर के विषय में : कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। विशेष सावधानी बरतें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताग प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। टैक्स सम्बंधित मामलों में आप चितिंत रह सकते हैं। पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे। रुके हुए अथवा तो फंसे हुए पैसे वापस मिलने के योग बन रहे है, इसके लिए प्रयास करें।

प्यार के विषय में : प्रेमी और लाइफ पार्टनर से मदद मिलेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान भी करेगा।

करियर के विषय में : तकनीकी कार्यों से अच्छा धन लाभ होगा। करियर में आई रुकावटें दूर होंगी।

हेल्थ के विषय में : तबियत पर ध्यान दें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक की सलाह लें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 25 नवंबर से 1 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 25 नवंबर से 1 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 25 नवंबर से 1 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भगवान शिव तांडव नृत्य क्यों करते हैं? क्या हैं इसके मायने, जाने इससे जुड़ा रहस्य

Back to top button