बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन सितारों का पूरा नाम शायद ही आप जानते हों, जानिए इनके हैरान करने वाले नाम

बॉलीवुड में काम करने वाले कई सितारों के नाम आपने बहुत सुने होंगे लेकिन असल में उनके पूरे नाम कभी फिल्मी कास्टिंग में नहीं दिखाया जाता है। इनके नाम कभी-कभी लोग सुनकर हैरान रह जाते हैं और कोई लोग फिल्मी नाम से जाने जाते हैं लेकिन इनका सरनेम शायद ही आपको पता हो। बॉलीवुड के इन सितारों का पूरा नाम शायद ही आप जानते हों, क्या आपने कभी इनके पूरे नाम सुने हैं?

बॉलीवुड के इन सितारों का पूरा नाम शायद ही आप जानते हों

बॉलीवुड के कई सितारों के नाम तो हम जानते हैं लेकिन सरनेम शायद ही आपने सुना हो। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि सितारे सरनेम क्यों छिपाते हैं। सितारों की जिंदगी में कुछ भी होता है वो सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि उनके फैंस के बीच भी सुर्खियां बन जाता है।आपके फेवरेट सेलेब्स क्या डाइट लेते हैं क्या करते हैं तो वे उन्हें फॉलो करते हैं। यहां हम आपको कुछ सेलिब्रिटीज के सरनेम के बारे में बताएंगे।

गोविंदा

बॉलीवु़ड के चीची और राजा बाबू नाम से फेमस गोविंदा का सरनेम आहूजा है। उनकी अपने नाम के पीछे से सरनेम हटाने की कोई खास वजह नहीं थी लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद सभी ने इन्हें सिर्फ गोविंदा नाम से ही जाना।

रेखा

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा 68 साल की हो गई हैं लेकिन इनकी खूबसूरती आज भी कई अभिनेत्रियों को टक्कर देने वाली है। रेखा ने इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा का समय काटा है और उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना ह। दुनिया का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। फिल्मों में आने के बाद इन्होंने सरनेम हटाया और नाम भी छोटा कर लिया।

तब्बू

बॉलीवुड की ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू जिन्होंने हाल ही में 45वां जन्मदिन मनाया है। उम्र के इस पड़ाव पर आने का बाद भी तब्बू ने आज तक शादी नहीं की। तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। अपने नाम को छोटा करने के लिए इन्होंने अपना सरनेम हटा लिया था। तब्बू ने हाल ही में फिल्म दे दे प्यार दे में काम किया है।

जितेंद्र

बॉलीवुड के जम्पिंग जैक अभिनेता जितेंद्र ने अपने अभियन और डांस से करोड़ों के दीवाना बनाया लेकिन इनका नाम बहुत कम लोग जानते हैं। जितेंद्र का पूरा नाम रवि कपूर है और उन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम जितेंद्र कर लिया था। इन्होने ना सिर्फ सरनेम हटाया बल्कि नाम भी बदल लिया था।

शान

अपनी मेलोडियस आवाज के लिए फेमस शान का पूरा नाम शान्तनु मुखर्जी है। इंडस्ट्री में आने के समय इन्होंने अपना सरनेम ही नहीं हटाया बल्कि अपना नाम भी छोटा कर लिया था। बॉलीवुड के इस पॉपुलर सिंगर का ये नाम शायद ही इससे पहले आपने सुना होगा।

Back to top button