बॉलीवुड

अपने पिता की शादी में इन सितारों ने खूब मस्ती की, नंबर 3 वाला तो दो बार बन चुका है बाराती

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की और अपनी जिंदगी अच्छे से बिता रहे हैं। इनमें से बहुत से ऐसे भी हैं जिनके बच्चे होने के बाद भी उन्होंने दूसरी या तीसरी शादी करके अपने जीवन को नया मोड़ दिया। मगर यहां हम उन स्टारकिड के बारे में बताएंगे, जिसमें अपने पिता की शादी में इन सितारों ने खूब मस्ती की, देखिए कौन-कौन है इस लिस्ट में?

अपने पिता की शादी में इन सितारों ने खूब मस्ती की

फिल्मी सितारो की बातें अलग होती हैं और उनका ऐसा कहना है कि शादी और प्यार उनके साथ ही करना चाहिए जिनके साथ हमारा दिल मिलता है। प्यार बहुत खूबसूरत एहसास होता है और इसे सही समय पर सही इंसान से ही करना चाहिए। चलिए बताते हैं कौन से ऐसे बच्चे हैं जो अपने पैरेट की शादी में नाचे हैं।

सारा अली खान

बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के लिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सारा के पिता सैफ अली खान ने पहले एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी जो सारा की मां हैं। मगर साल 2005 में उन्हें तलाक देकर साल 2012 में करीना कपूर के साथ शादी कर ली। करीना और सैफ की शादी में सैफ के दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम शामिल हुए थे।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ शादी की थी। उस समय उनकी पहली पत्नी और दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर थी। अर्जुन कपूर तब से श्रीदेवी से नफरत करने लगे थे लेकिन उनकी मौत के बाद अर्जुन कपूर ने उनकी बेटियों को भाई का प्यार दिया।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं। उनके पिता ने सलमान की मां सलमा से लव मैरिज की थी और इनसे इन्हें 4 बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा खान और सोहेल खान हुए। बाद में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन के साथ भी शादी की और इसके साथ ही उनकी दोनों पत्नियां एक साथ ही रहती हैं।

एडम बेदी

एक्टर कबीर बेदी के बेटे एडम बेदी अपने पिता की शादी में दो बार शामिल हुए। उनके पिता ने चार शादियां की और उनकी चौथे नंबर की पत्नी उनसे आधी से भी ज्यादा कम उम्र की है। एडम बेदी अपने पिता की शादी में दो बार शामिल होने वाले अभी तक के पहले एक्टर हैं।

सनी देओल

बॉलीवुड के सबसे ताकतवर अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र से बहुत प्यार करते हैं। मगर उनके सामने ही उनके पिता ने जब हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी तो सभी हैरान रह गए थे। धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी और उनसे इन्हें 4 बच्चे थे लेकिन बाद में हेमा पर दिल आया और उनसे शादी करके अपना घर बसा लिया।

Back to top button