बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा का ये समान चोरी करते हैं निक जोनस, कहा- ‘मुझे अपनी पत्नी का…’

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में विदेशी सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर सुर्खियों में ही रहते हैं। दोनों के प्यार और समझदारी की तारीफ पूरी दुनिया करती है। जी हां, प्रियंका और निक जोनस एक दूसरे का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं, एक दूसरे से प्यार जताने में दोनों बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते हैं, ऐसे में दोनों की अक्सर कोई न कोई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती रहती है।

प्रियंका और निक जोनस एक दूसरे को लेकर हमेशा कुछ न कुछ बयानबाजी करते ही रहते हैं, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में निक जोनस ने एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से जुड़े कई गहरे राज खोले तो वहीं ये भी बताया कि दोनों एक दूसरे की हर एक चीज़ को यूज करते हैं। इसी इंटरव्यू में निक जोनस ने एक ऐसा भी खुलासा कर दिया, जो शायद उनके प्यार को और भी मजबूत कर देगा। बता दें कि दोनों ही एक दूसरे के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।

प्रियंका का मेकअप यूज करते हैं निक

अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वे अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के मेकअप प्रोडक्ट्स को यूज करते हैं, जिसमें से उन्होंने अपनी पसंद का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी का मेकअप यूज करना उन्हें बहुत ही ज्यादा पसंद है। इसी सिलसिले में उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी पत्नी का फेस शीट मास्क और मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करते हैं, जो उनका फेवरेट मेकअप प्रोडक्ट है। मतलब साफ है कि प्रियंका चोपड़ा के पति उनसे बेहद प्यार करते हैं और उनकी हर चीज़ से भी बहुत प्यार करते हैं।

प्रियंका के लिए किया सरप्राइज प्लान

पिछले साल दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने शादी की थी। इस शादी की चर्चा अभी तक होती है। इस शादी में दोनों ने पैसा खूब पानी की तरह बहाया था, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रीम वेडिंग में कोई समझौता नहीं करना चाहती थी। शादी के बाद अब दोनों की पहली वेडिंग एनिवर्सरी है, जिसको लेकर निक जोनस ने काफी अच्छा प्लान कर रखा है। मीडिया से बातचीत में निक ने कहा कि उन्होंने प्लान तो बना रखा है, लेकिन वे सबसे पहले अपनी पत्नी को ही इसके बारे में बताएंगे, क्योंकि वे उन्हें सरप्राइज देना चाहते हैं।

राजस्थान में की थी शादी

प्रियंका और निक जोनस ने पिछले साल राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी मीडिया की हेडलाइन बन चुकी है। दोनों अब एक दूसरे के बिना बहुत ही कम नज़र आते हैं। बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने बहुत जल्दी ही एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों को डेटिंग करते हुए भी ज्यादा वक्त नहीं लगा, लेकिन उन्हें लगा कि वे दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हुए है, जिसकी वजह से उन्होंने शादी कर ली।

Back to top button