बॉलीवुड

हड़बड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने कर दी बड़ी गलती, तस्वीर देख हो रहा होगा पछतावा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्टिंग से न सिर्फ भारतीय फिल्मों में तहलका मचाया, बल्कि विदेशी फिल्मों में भी खूब नाम फेम कमाया है। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में है, बल्कि पूरी दुनिया में है और हर कोई उनकी खूबसूरती और एक्टिंग का दिवाना है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है, जिसकी वजह से वे अक्सर कोई न कोई तस्वीर शेयर करती हैं। इसी कड़ी में इस बार भी एक तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को कभी अकेला महसूस नहीं होने देती है। ऐसे में वे कोई न कोई तस्वीर हर दूसरे या तीसरे दिन शेयर करती ही रहती है। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक नई तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन इसमें उन्होंने एक बड़ी गलती भी कर दी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर तो पोस्ट कर दी, लेकिन उन्होंने अपनी इस गलती को नहीं देखा, जिसकी वजह से ये तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने की ये बड़ी गलती

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ कई और लोग भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जब सबकी नजर प्रियंका चोपड़ा पर पड़ी, तो लोगों को उनकी एक गलती नज़र आई। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने एक पैर में सैंडल पहनी हुई है और एक पैर में नहीं, जिसकी वजह से उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इसे जल्दबाजी का नाम दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक ने खरीदी जमीन

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने विदेश में अपने लिए एक जमीन खरीदी है, जहां वे अपने सपनों का खूबसूरत महल बनाएंगे। इस घर में कुल 11 बेडरुम होने की बात कही जा रही है। बता दें कि इस जमीन की कीमत 144 करोड़ बताई जा रही है। इतना ही नहीं, इसी जगह पर निक जोनस के भाई जो जोनस ने भी एक जमीन खरीदी है, जिसकी भी कीमत करोड़ो में है। मतलब साफ है कि आने वाले दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पास एक नया घर होगा।

प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी रचाई थी। ऐसे में अब उनकी शादी को एक साल होने वाला है। इस वजह से निक जोनस ने उनके लिए कुछ खास प्लान कर रखा हुआ है, जिसको बताने के लिए उन्होंने साफ साफ मना कर दिया। दरअसल, निक जोनस ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पहली वेडिंग एनिवर्सरी के कुछ स्पेशल प्लान कर रखा है, जो कि प्रियंका के सरप्राइज है, ऐसे में वे किसी को भी इसके बारे में नहीं बताएंगे, वरना उनका राज खुल जाएगा।

Back to top button