बॉलीवुड

लीक हुआ दीपिका-रणवीर सिंह का सीक्रेट प्लान, इस तरह से मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  ने पिछले साल नवंबर में एक दूसरे से शादी की थी। शादी के बाद उनकी पहली सालगिरह है, जिसको लेकर उनसे ज्यादा उनके फैंस उत्साहित हैं। जी हां,  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह पर क्या प्लान कर रहे हैं? तो ऐसे में उनका सीक्रेट सालगिरह प्लान लीक हो चुका है, जिसकी वजह से उनके फैंस को पता भी चल चुका है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  ने पिछले साल 14 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरों के लिए उनके फैंस को कई घंटे तरसने पड़े थे, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। शादी के बाद दोनों ने एक या दो नहीं बल्कि कई रिसेप्शन का भी आयोजन किया था, जिसकी वजह उनकी ही शादी के चर्चे महीनों तक चले थे। बता दें कि दोनों ने बहुत ही कम समय में एक दूसरे से शादी करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया था। हालांकि, शादी से पहले 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था।

इस तरह से मनाएंगे शादी की सालगिरह

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को एक साल होने वाला है, ऐसे में अब वे अपने इस खूबसूरत दिन को सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं। सूत्रों की माने तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ बालाजी और पद्मापति के दर्शन करेंगे, जिसके लिए वे बुधवार को ही रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वे स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे। कुल मिलाकर दोनों बेहद निजी ढंग से अपने कार्यक्रम को सेलिब्रेट करेंगे, ताकि परिवार के साथ वे थोड़ा सा वक्त बिता सके।

बेहद खूबसूरत है दोनों की जोड़ी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ बहुत ही ज्यादा खुश नज़र आते हैं। दोनों ही एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि दोनों की बॉडिंग बहुत जबरदस्त है। दोनों एक दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार अक्सर सार्वजनिक तौर पर भी करते रहते हैं। इतना ही नहीं, शादी के बाद दोनों कभी अलग अलग किसी पार्टी में भी शामिल नहीं हुए। और तो और रणवीर सिंह अपनी दुल्हनियां के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित रहते हैं, जिनकी तारीफ के पुल वे हमेशा बांधते रहते हैं।

दिवाली पार्टी में फैंस ने किया था मिस

बॉलीवुड में पार्टी की बात हो तो फैंस के जुबान पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम आता है, लेकिन इस दिवाली पार्टी में दोनों ही गायब थे, जिसकी वजह से उनके फैंस ने उन्हें खूब मिस किया। दिवाली के बाद पता चला था कि दोनों ने बेहद शांत तरीके से सेलिब्रेट किया था। दरअसल, दोनों अब अपनी फैमिली को ज्यादा से ज्यादा टाइम देना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने लाइमलाइट से दूर जाकर अपने फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी।

Back to top button