राशिफल

Rashifal: बुधवार को इन 7 राशियों को मिलेंगे कई सुखद परिणाम, सूझबूझ से खुलेंगे किस्मत के ताले

हम आपको बुधवार 13 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 November 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी। टीवी, सिनेमा व फैशन आदि क्षेत्रो से जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। नए लोगों से जुड़ सकते हैं। सकारात्मक रहेंगे तो कोई भी आपके सामने नहीं टिक सकेगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। आज कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। गाय के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। रिश्ते सुलझाने और पुराने दिनो का फिर से आनंद लेने का ये अच्छा मौका होगा। मन की बातें लोगों से शेयर कर सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

वैवाहिक दंपतियों के बीच आज छोटी-छोटी बातों को लेकर नोक-झोक बढ़ सकती है। मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। किसी तरह का निवेश करने का भी मन बन सकता है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथी वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। अपनी सफलता की सम्भावना बढाने के लिए किसी दोस्त को अपनी योजना में शामिल कर लें। शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज नए दोस्त बनेंगे जो आपके कारोबार में आपकी खूब मदद करेंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। प्रयत्न करने से सफ़लता मिलेगी, दफ़्तर में तारीफ़ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा। आपसी समझदारी से लव लाइफ में रोमांच बरकरार रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शारीरिक कष्ट से बनते कामों में विघ्न हो सकता है। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। महत्वाकांक्षा बढ़ेगी, जो आपसे अधिक परिश्रम करवाएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन से प्रगति करेंगे। आज गुस्सा और नकारात्मक विचारों से संभव हो, उतना दूर रहें। पैसे से जुड़े मामलों को एक विशेष तरीके से सुलझाया जा सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है। अपने काम को सुनिश्चित करके चलें, तो आपको बेहद फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेंगी। प्रेम संबंध मज़बूत होंगे और आपके जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले लें, इसलिए सतर्क रहें। लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है। भागीदारी के कार्यों से लाभ मिलेगा। चालाक लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आज आपके काम की प्रशंसा भी होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको विवेक से सोच समझ कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। शेयरों में निवेश के लिए अच्छा समय है। अपने शौक को विकसित करने के लिए यह एक अच्छा समय है। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। कुछ नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है और कुछ बेहतर मौके भी मिलेंगे। सेविंग करने की शुरुआत हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अप्रत्याशित‍ खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शत्रु और विरोधी आपका सामना नहीं कर सकेंगे पर सावधानी बरतनी जरूरी है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आप भौतिक सुख सम्बंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है। संतान की कामयाबी खुशियाँ देगी। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आज किसी भी प्रकार की नयी भागीदारी या करार न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। एक नए सौदे को अंतिम रूप देकर या एक नए व्यवसाय में शामिल होकर व्यापार में एक बड़ी छलांग लगा सकते हैं। नौकरी और मशीनरी काम में काफी सावधानी रखें। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज अपने अधीनस्थों और सहकर्मियों के कार्य की तारीफ जरूर करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके ऊपर आलस्य कुछ ज्यादा ही हावी रहेगी। आप अपने घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते है। कार्य क्षेत्र में सभी योजनाएं आपके अनुसार होंगी। कोई खास काम आपके पूरे होंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

आपने Rashifal 13 November 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 November 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 November 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सूर्यदेव के प्रिय होते हैं ये 5 आदतों वाले लोग, चमकाते हैं उनकी किस्मत के तारें

Back to top button