दिलचस्प

एक शरारत का खामियाजा दुल्हे को कैसे चुकाना पड़ा.. . देखें वीडियो!

आजकल आये दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को गुदगुदाने का काम करते हैं। जबकि कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें व्यक्ति की भारी बेइज्जती होती है। लड़कों के बारे में तो आप जानते ही हैं। कुछ इतने ज्यादा शरारती होते हैं, कि उन्हें समझ में ही नहीं आता है कि कौन से काम करना चाहिए और कौन से काम नहीं करना चाहिए।

भारत में दूल्हा जाता है घोड़ी पर बैठकर:

भारत में शादियों का मौसम चल रहा है। यहाँ पर शादियों के समय यह रिवाज है कि दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बारात में पहुँचता है। आपने घोड़ी पर चढ़े हुए दुल्हे की खूब खातिरदारी होते हुए देखा ही होगा। लेकिन आज जो मैं आपको वीडियो दिखाने जा रहा हूँ, इसमें दुल्हे की खातिरदारी नहीं होती है, बल्कि दूल्हा घोड़ी से निचे गिर जाता है। इस समय दुल्हे के घोड़ी से गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संतुलन बिगड़ने से गिर जाती है घोड़ी:

दरअसल एक शादी के दौरान दूल्हा तैयार होकर घोड़ी पर बैठा होता है। घोड़ी का मालिक उसकी लगाम पकड़कर उसे गोल-गोल घुमा रहा होता है। चारो तरफ शादी की धूम मची होती है। गानों की धुन में लोग मस्त रहते हैं, इसी बीच लाल टी-शर्ट पहने एक लड़का आता है और घोड़ी की पूँछ पकड़कर लटक जाता है। कुछ समय तक तो घोड़ी खुद को सम्हाले रखती है, लेकिन एक समय ऐसा भी आता है कि वह अपना संतुलन खो बैठती है। संतुलन बिगड़ने की वजह से वह गिर जाती है और साथ में उसके ऊपर बैठा दूल्हा भी धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है।

लड़के की गलती का खामियाजा चुकाना पड़ा दुल्हे को:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से एक लड़के की शरारत का खामियाजा दुल्हे को चुकाना पड़ता है। गलती की लड़के ने और उसके बदले घोड़ी से निचे गिरा दूल्हा। इस समय इस दुल्हे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें यह वीडियो दो हप्ते में ही लगभग 2 लाख बार देखा जा चुका है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो है कहाँ का।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/57TPAjriekI

Back to top button