बॉलीवुड

अजय देवगन को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी काजोल, इस तरह से शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक है और इन दोनों की शादी को 20 साल हो गए हैं। इन दोनों ने साल 1999 में एक दूसरे से विवाह किया था और इनकी पहली मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद से इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई और ये दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 में हुआ था और ये शुरू से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए अजय देवगन ने खूब मेहनत भी की। वहीं दूसरी और काजोल का परिवार बॉलीवुड से ही जुड़ा हुआ था और इनकी मां एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थी। इसलिए काजोल को बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।

अजय देवगन और काजोल एक दूसरे से बेहद ही अलग थे। लेकिन इसके बावजूद ये एक दूसरे से प्यार करने लगे। ऐसा कहा जाता है कि जब काजोल ने अजय देवगन के साथ काम किया था। तो वो अजय देवगन को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। लेकिन धीरे-धीरे अजय देवगन के साथ समय बीताने के बाद काजोल को अजय से प्यार हो गया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था और ये दोनों ये जानते थे कि ये एक दूसरे से प्यार करते हैं।

अजय और काजोल की लव स्टोरी

जब अजय और काजोल ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था उस समय ये दोनों बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर थे और अपने करियर में बेहद ही अच्छा कर रहे था। इनकी लव स्टोरी फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग से शुरू हुई थी। इस फिल्म में इन दोनों ने एक दूसरे के साथ काम किया था और इसी दौरान ये दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। कुछ सालों तक डेट करने के बाद इन दोनों ने  साल 1999 में  शादी कर ली। वहीं आज इनकी शादी बेहद ही सफल है और इन के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम नायसा और युग हैं।

एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में काजोल ने जिक्र करते हुए बताया था कि वो अपने करियर में बेहद ही सफल चल रही थी और उसी दौरान उन्होंने सेटल होने का सोचा। 9 साल तक बॉलीवुड में काम करने के बाद जब वो अजय से मिली तो उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया था और अजय के साथ विवाह कर लिया। काजोल के अनुसार हमने एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था मगर ये अच्छे से जानते थे कि हम एक दूसरे को प्यार करते हैं।

किया था इन अभिनेत्रियों को डेट

काजोल से पहले अजय देवगन का नाम फिल्मी जगत की दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियों करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी जुड़ा था। कहा जाता है कि अजय जिस समय रवीन को डेट कर रहे थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात करिश्मा से हुई। जिसके बाद अजय देवगन ने करिश्मा को डेट करना शुरू कर दिया। करिश्मा और अजय के रिश्ते से करिश्मा की मां  बिल्कुल भी खुश नहीं थी। जिसके चलते इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद काजोल अजय के जीवन में आई और काजोल और अजय ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया।

अजय और काजोल की एक हैप्पी फैमली और ये अक्सर अपने बच्चों के साथ नजर आते हैं। अजय इस समय एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं और इन्होंने गोलमाल, रेड’, ‘गंगाजल’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और इत्यादि फिल्मों में काम किया हुआ है। अजय एक्शन के साथ साथ कॉमेडी फिल्म भी करते हैं और इन्होंने कई सारे अवॉर्ड भी जीत रखे हैं। वहीं काजोल ने भी कई हिट फिल्में दे रखी हैं और अपने पति की तरह ये भी  कामयाब एक्टर है।

Back to top button