Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 5 खुशनसीब राशियों की होगी चांदी ही चांदी, बन रहा है राजयोग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 11 नवंबर से 17 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे, अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। आपका गुस्सा आप के बने बनाए काम को भी बिगाड़ सकता है। इस सप्ताह सिर्फ़ खाली बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सोच-समझकर मजाक करें।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरी में अनचाहे खर्चों से परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : मुंह के रोग हो सकते हैं। ज्यादा गर्म या ठंडा खाना न खाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपको अपने जीवन में खुशियों का नजारा देखने को मिलने वाला है। बिजनेस में फायदे के योग बने रहेंगे। और भूमि खरीदने के योग बन रहे है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती हैं। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अच्छी सोच का बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे।

प्यार के विषय में : किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो प्रेम में बदल सकती है।

करियर के विषय में : पैसों से जुड़े रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। आपको फायदा भी होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। थकान और नींद की कमी से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आने वाले सप्ताह में आप पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। व्यापार में बहुत बड़ा धन लाभ मिलने वाला हैं। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हालात ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कहीं घूमने जाने का मन हो तो जरूर जाएं।

करियर के विषय में : आपको जल्दी किसी सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें। बदहजमी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना देकर अपना काम ढंग से करना चाहिए। किसी से मिलने के लिए स्वयं प्रयास करें। इस सप्ताह आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। लेकिन धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे।

करियर के विषय में : आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह रिश्तो में मिठास बढ़ाने के लिए आप अचानक घूमने का प्लान बना सकते हैं। जो कि आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों, आर्थिक सबलता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है।

प्यार के विषय में : कुछ लोगों का प्रेम प्रसंग आगे बढ़ सकता है। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो यह सप्ताह अच्छा है ले सकते हैं। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। मानसिक अवसाद एवं कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। किसी भी विवाद में ना पड़े। अपनों से अपेक्षा न करें। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा सप्ताह है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।

प्यार के विषय में : आप पारिवारिक समस्याओं में फंसकर खुद की लव लाइफ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सावधान रहें। वीकनेस महसूस होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। रिश्तों के उलझे सवालों के जवाब भी आपको मिल सकते हैं। घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कहीं घूमने जाने का मन हो तो जरूर जाएं।

करियर के विषय में : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। पेट या कमर में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस हफ्ते नजदीकी लोगों से आपके संबंध और गहरे हो जाएंगे। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी, पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन प्रसन्न होगा। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। काम में आपको पेशेवर उपलब्धियाँ और फ़ायदा मिलेगा। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा।

प्यार के विषय में : लव प्रपोजल के मामले में सफलता मिलेगी। पार्टनर आपकी मदद करेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस के लिए सप्ताह ठीक है। ऑफिस में किसी से विवाद न करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीज भी परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके सफलता के द्वार खुलेंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। हालात पहले से बेहतर होंगे। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी, अपने मन को किसी नए एवं रचनात्मक लक्ष्य की ओर केंद्रित करें। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे। आपको ये अवसर कार्यालय के भीतर उपलब्ध हो सकता है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा नही रहेगा। सफलता के लिए ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : चोट लगने की संभावना है। खाने-पीने पर कंट्रोल करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

माता पिता के आशीर्वाद से विद्यार्थियों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। नए दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे, कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव हैं। दुश्मनी दोस्ती में बदल जाएगी। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। आमदनी के लिए किए गए प्रयासो में आप सफल होंगे। इस सप्ताह आप में से कुछ को आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के शक का शिकार हो सकते हैं। आप झूठ न बोलें।

करियर के विषय में : भविष्य को लेकर चिंतित ना हो, मन में करियर को लेकर तरह-तरह के विचार आते रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। सेहत के मामले में संभलकर रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छे संबंधों का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। संबंध और मजबूत हो जाएंगे

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के किये गए प्रयासों से सफलता के साथ-साथ अच्छा परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : आलस्य और थकान से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ब्लड प्रेशर प्रॉब्लम हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कार्यक्षेत्र के नजरिए से यह सप्ताह बहुत अच्छा है, इसका भरपूर फायदा उठाएं। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा, नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी किंतु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। गुस्से पर कंट्रोल करें।

करियर के विषय में : पैसा निवेश करने में सावधानी रखनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। पेट से संबंधित रोग जैसे कब्ज, गैस के कारण परेशानी हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 11 नवंबर से 17 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 11 नवंबर से 17 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 11 नवंबर से 17 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : धनवान बनने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये सात सरल उपाय

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888 slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya toto togel slot milan69.it.com juara228 slot gacor Slot Thailand toto togel situs toto venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor link slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot toto slot toto macau situs toto toto togel toto slot slot gacor